Home Crime पति की जुदाई में बेटी की हत्या

पति की जुदाई में बेटी की हत्या

मानसिक हालत पर उठे सवाल

मधेपुरा। मधेपुरा थाना क्षेत्र के लौआलगान पूर्वी पंचायत के वार्ड 6 की रहने वाली जुबेदा खातून ने अपनी बेटी 14 वर्षीय पाकीजा खातून की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद महिला घर छोड़कर फरार हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला मानसिक तौर पर विक्षिप्त भी बतायी जा रही है। कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान में कहा कि महिला के पति आरिफ आलम दिल्ली में रह कर काम करते है और पिछले पंद्रह वर्षो से घर नही आये है। लोगो की माने तो पति के इंतजार में जुबेदा खातून की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version