होमNational26 जनवरी को ही हम गणतंत्र दिवस (Republic Day) क्यों मनाते ...

26 जनवरी को ही हम गणतंत्र दिवस (Republic Day) क्यों मनाते है ?

Published on

आखिर 26 जनवरी के दिन ही हम गणतंत्र दिवस (Republic Day) क्यों मनाते है? संविधान सभा का गठन कब हुआ था? संविधान सभा के अंतर्गत अन्य विभाग। हमारे संविधान निर्माता।

हर साल हम बड़े ही धूमधाम से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के रूप मे मनाते है। इस दिन हमे हर गली-मोहल्ले, चौक-चौराहे पर कुछ और मिले न मिले पर लहराता हुआ तिरंगा जरूर ही मिल जाता है। हम एक ऐसे देश (भारत) मे रहते हैं जहाँ  तिरंगे को पूजा जाता है। हम सभी अपने देश से बहुत प्यार करते है। 26 जनवरी के दिन हम बड़े ही हर्षोल्लास से तिरंगा झण्डा फहराते है। खुद तो जलेबी खाते ही है और लोगों मे भी बांटते है। इतनी खुशी जाहीर करने के बाद भी, क्या हम सभी ये जानते है की 26 जनवरी के दिन ही हम अपना गणतंत्र दिवस क्यूँ मानते है?

आखिर 26 जनवरी के दिन ही हम गणतंत्र दिवस (Republic Day) क्यों मनाते है?

यह सवाल है तो बहुत ही आसान पर हम मे से कुछ ही लोग इसका जबाब जानते  है। सुनने मे थोड़ा अजीब है पर यही सच है। सभी कहते है की देश से बहुत प्यार करते है, और करते भी है लेकिन इस बात से अनजान है। भारत मे लोग कुछ जानने से ज्यादा मानने मे यकीन रखते है। यही कारण है की हम परंपरागत रूप से हर 26 जनवरी को धूमधाम से तिरंगा फहराते है। बहुत से लोग जानते भी है मगर न जानने वालों की संख्या भी बहुत ही ज्यादा है।

पहला कारण :-

26 जनवरी 1950, के दिन ही हमारा भारतीय संविधान लागू हुआ था। इसीलिए हर साल 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस के रूप मे मनाते है। इसी दिन भारत ने अपने नियम-कानून आधिकारिक तौर पर अपने देश मे लागू किया था और भारत  गणतंत्र हो गया था। इसीलिए प्रतीक के तौर पर इस दिन हम हमारा राष्ट्रीय झण्डा यानी तिरंगा फहराते है।

दूसरा कारण:-

वैसे तो 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन आजादी मिलने से पहले ही हमने हमारे देश को पूर्ण स्वराज घोषित कर लिया था। 26 जनवरी 1930 को ही काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जवाहर लाल नेहरू ने रावी नदी के तट पर तिरंगा फहराकर हमारे देश को पूर्ण स्वराज घोषित कर लिया था और इसके बाद ही हम 26 जनवरी को स्वाधीनता दिवस के रूप मे मनाने लगे थे। स्वाधीनता दिवस मनाने का यह क्रम 26 जनवरी 1949 तक चला। इसी बीच 1946 मे संविधान सभा का गठन किया गया। लगभग 2 साल 11 महीना 18 दिन बाद भारतीय संविधान बनकर तैयार हो गया।  हमारा संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था , इसीलिए इस दिन को संविधान दिवस कहा जाता है। इस दिन हमारा संविधान बनकर तैयार तो हो गया लेकिन हमने इसे लागू न करके इसे 2 महिना आगे कर दिया।  हम स्वाधीनता दिवस को कभी भूल न पाए बस इसीलिए स्वाधीनता दिवस की तारीख को ही हमने हमारा गणतंत्र दिवस घोषित कर दिया। 26 जनवरी 1950, संविधान लागू होने के साथ ही हमारा गणतंत्र दिवस बन गया। बस इस बात को याद करते हुए हम हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मानते है।

संविधान सभा (Constitutional Assembly) का गठन कब हुआ था?

संविधान सभा का गठन दिसम्बर 1946 को हुआ था।

  • पहली बैठक – 9 दिसम्बर 1946, इसी दिन सचिदानंद सिंहा को 2 दिनों का अस्थायी अध्यक्ष भी बनाया गया।
  • दूसरी बैठक  – 11 दिसम्बर 1946, डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद स्थायी अध्यक्ष बनाए गए।
  • तीसरी बैठक – 13 दिसम्बर 1946, पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा उदेश्य प्रस्ताव लाया गया।
  • चौथी बैठक – 26 नवंबर 1949, संविधान बनकर तैयार हुआ।
  • पाँचवी / अंतिम बैठक  – 24 जनवरी 1950, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को जोड़ा गया।

26 जनवरी 1950 – संविधान लागू ।

संविधान सभा के अंतर्गत अन्य विभाग –

  • संघ समिति – अध्यक्ष ,नेहरू जी
  • मूल अधिकार, अल्पसंख्यक तथा प्रांतीय समिति  – अध्यक्ष, सरदार पटेल
  • कार्य संचालन – अध्यक्ष, के एन मुंशी
  • झण्डा समिति – अध्यक्ष, जे बी कृपलानी और डॉ राजेन्द्र प्रसाद
  • प्रारूप समिति – अध्यक्ष, बी आर अंबेडकर

हमारे संविधान निर्माता –

चूंकि हमारा संविधान विभाजन से पहले ही बनना प्रारंभ हो गया था, इसलिए उस वक्त सदस्यों की संख्या 389 थी। 1947 मे विभाजन के पश्चात ये संख्या घटकर 299 हो गई, जिसमे 8 महिलाये भी शामिल थी। संविधान का निर्माण पूरा होते- होते 15 लोगों की मृत्यु हो चुकी थी। अतः संविधान निर्माण पूर्ण होने के पश्चात इसपर कुल 284 लोगों के हस्ताक्षर ही देखने को मिलते हैं।

हमारे संविधान निर्माण में नेहरू जी, सरदार पटेल, के एन मुंशी, बी आर अंबेडकर, जे बी कृपलानी, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, बी एन राव (सलाहकार) तथा अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।  इन सभी लोगों का योगदान अविस्मरणीय है।

अतः हमें इस संविधान की गरिमा बनाए रखनी चाहिए और विनम्रता से इसका पालन भी करना चाहिए।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बिहार में टॉल टैक्स का खेल: रोजाना 6 करोड़ से अधिक की वसूली, आखिर कहां जाता है जनता का पैसा?

एक आम आदमी जब अपनी गाड़ी लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निकलता है, तो रास्ते...

नीतीश सेतु: सम्राट चौधरी का एक फैसला, बिहार की राजनीति में कई संदेश

क्या बीजेपी ने जेडीयू को दिया नया भरोसा? कभी-कभी राजनीति में सबसे बड़ा संदेश किसी...

छठ महापर्व: प्रकृति की उपासना से आधुनिकता तक

एक ऐसा पर्व जिसमें किसी मंदिर की दीवारें नहीं, बल्कि नदी का किनारा पूजा...

प्रेम की कहानी में सत्ता का इतिहास या गांधी परिवार की विरासत बचाने की कोशिश?

एक किताब, कई सवाल। क्या सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी के अनकहे सच सामने...

More like this

प्रेम की कहानी में सत्ता का इतिहास या गांधी परिवार की विरासत बचाने की कोशिश?

एक किताब, कई सवाल। क्या सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी के अनकहे सच सामने...

लोकतंत्र जनता की सेवा का माध्यम है या सत्ता हासिल करने का कारोबार?

आदर्श राजनीति में जनकल्याण, जवाबदेही और विचारों का संघर्ष होना चाहिए। लेकिन जब चुनावी...

मीठा बोलना कमजोरी नहीं, इंसानियत की ताकत है

कठोरता को अच्छाई बताने वालों को विज्ञान का जवाब एक बच्चा अपने घर में बड़ों...

दूसरों की कमियां खोजते-खोजते खुद क्यों खो जाता है इंसान?

विज्ञान ने खोली नकारात्मक सोच की परतें कभी-कभी एक इंसान सुबह उठता है और उसकी...

क्या बियाडा सार्वजनिक करेगा रोजगार और स्थानीय आय का हिसाब?

महवल लेदर पार्क पर जवाबदेही की परीक्षा महवल के लेदर पार्क की सफलता का सबसे...

महवल लेदर पार्क में रोजगार का आधार क्या है?

कितनी फैक्ट्रियों में शुरू हुआ उत्पादन? मुजफ्फरपुर के महवल में लेदर पार्क का उद्घाटन हो...

क्या नौ दिन की पूजा से मिल जाती हैं अलौकिक शक्तियां या इसका अर्थ कुछ और है?

नवरात्रि के 9 दिन पूरे होते हैं। मंदिरों में आरती होती है। घरों में...

छोटी बच्चियों में देवी का दर्शन या स्त्री के सम्मान की सबसे बड़ी सामाजिक कसौटी?

नवरात्र की अष्टमी या नवमी। पूजा का मंडप सजा है। छोटी-छोटी बच्चियों को आसन...

हवन से शुद्ध होती है हवा या बढ़ता है प्रदूषण?

दुर्गा पूजा की अग्नि पर विज्ञान की बड़ी पड़ताल दुर्गा पूजा की अंतिम आहुतियों के...

दुर्गा पूजा मातृशक्ति का सम्मान है या समाज के सामने एक अधूरा सवाल?

जिस समाज में स्त्री को देवी मानकर पूजा जाता है, उसी समाज में उसकी...

क्या मिट्टी के पात्र में रखा जल सचमुच याद रखता है मंत्रों की ऊर्जा?

एक मिट्टी का पात्र। उसमें भरा जल। उसके मुहाने पर रखे आम के पत्ते...

महिषासुर कौन था? पुराणों के असुरराज से आदिवासी पूर्वज तक

दुर्गा पूजा के पंडाल में एक दृश्य बार-बार दिखाई देता है। सिंह पर सवार...

दुर्गा पूजा के विधान में छिपा है विज्ञान: पौधों से मनोविज्ञान तक, क्या कहती है दुनिया की रिसर्च?

दुर्गा पूजा में नौ दिनों की साधना है, मंत्र हैं, पुष्प हैं, धूप-दीप हैं,...

दुर्गा पूजा के पांच अनसुने आध्यात्मिक रहस्य: नौ पौधों में देवी का स्वरूप, प्रकृति में शक्ति और मनुष्य के भीतर का महिषासुर

दुर्गा पूजा में हम देवी की प्रतिमा के सामने सिर झुकाते हैं, पुष्प चढ़ाते...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...