निसर्ग चक्रवात से मची तबाही
चक्रवात निसर्ग के महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकराने के बाद बुधवार की दोपहर से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह अगले तीन घंटों तक चलेगी। हवा 120 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। निसर्ग तूफान के कारण कई जगहों पर काफी नुकसान की खबर आ रही है। कई जगहों पर पेड़ जड़ से उखड़ गए, तो वहीं कच्चे मकानों को भी काफी नुकसान हुआ है।
निसर्ग से होने वाले तबाही को ध्यान मे रखकर मुंबई और गुजरात में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मीडिया को बताया कि, यह चक्रवात गंभीर रूप धारण कर सकता है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि, निसर्ग चक्रवात महाराष्ट्र के तट पर अलीबाग के समीप पहुंच गया है। चक्रवात के पहुंचने की प्रक्रिया अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे प्रारम्भ हो गई थी। IMD ने एक बयान में कहा कि, ‘बादल का दाहिना हिस्सा महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र, खासकर रायगढ़ जिले से होकर गुजर रहा है। यह आगामी 3 घंटे में मुंबई और ठाणे जिलों में पहुंचेगा।’ वहीं, गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से 40 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। महाराष्ट्र में लोगों को तटीय इलाकों में जाने से रोका गया है।
This post was published on जून 3, 2020 16:50
भारत सरकार ने अनुच्छेद 370 को भले खत्म कर दिया। पर, अभी भी कई राज्यों… Read More
इन दिनो भारत में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। यह बात हम सभी… Read More
हम सभी भारतवंशी अपने आजादी का अमृत महोत्सव मना रहें है। यह बात हम सभी… Read More
सूचनाएं भ्रामक हो तो गुमराह होना लाजमी हो जाता है। सोशल मीडिया के इस जमाने… Read More
सूचनाएं भ्रामक हो तो गुमराह होना लाजमी हो जाता है। सोशल मीडिया के इस जमाने… Read More
अपनी खास सांस्कृतिक विरासत के लिए दुनिया में विशिष्ट पहचान रखने वाले भारत की अधिकांश… Read More