होमNationalआइपीएल का आगाज आज से

आइपीएल का आगाज आज से

Published on

​आमने सामने होंगे दो आस्ट्रेलियाई धुरंधर

संतोष कुमार गुप्ता

फटाफट क्रिकेट के लिए इंतजार की घड़ी समाप्त हुई। आज से आइपीएल मे चौको छक्के की बरसात होगी। प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में दो आस्ट्रेलाई धुरंधर आमने सामने होंगे। जहां पिछले वर्ष के विजेता सनराइजर्स हैदराबाद के कमान डेविड वार्नर के हाथो मे होगा। वही पिछले बार के उपविजेता आरसीबी का कमान  शेन वाटसन सम्भालेंगे।
भारतीय कप्तान विराट कोहली के चोटिल होने के कारण शेन वाटसन को आरसीबी का कमान सौंपा गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10 वें सत्र पर सबकी निगाहे है। गत चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के बीच उद्घाटन मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 8 बजे से खेला जाएगा।
प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि 49 करोड़ रुपए है। जिसमें विजेता को 21 करोड़, उपविजेता को 12 करोड़ रुपए तथा तीसरे और चौथे स्थान पर आने वाली टीमों को 8-8 करोड़ रुपए मिलेंगे। आईपीएल का खिताब हासिल करने के लिए कुल 8 टीमों के बीच संघर्ष होगा। प्रत्येक टीम 14 मैच खेलेगी। इस लीग में कुल 60 मैच होंगे जिनमें लीग मैच के आलावा 2 क्वालिफायर, 1 एलिमिनेटर और फाइनल शामिल है।
आरबीसी को खलेगी कोहली की कमी
कंधे की चोट से जूझ रहे विराट कोहली रायल चैलेंजर्स बेंगलूर की तरफ से कब खेलने के लिये मैदान पर उतरेंगे अभी पता नहीं है। हैदराबाद में आज जब आरसीबी और मौजूदा चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें उदघाटन मैच में आपस में भिडेंगी तो भारतीय कप्तान की कमी उसमें स्पष्ट रुप से खलेगी।
सनराइजर्स हैदराबाद कर सकते हैं करिश्माई प्रदर्शन
सनराइजर्स हैदराबाद पिछले साल के करिश्माई प्रदर्शन को दोहराने के लिये प्रतिबद्ध है। हैदराबाद के पास आईपीएल के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में से एक कप्तान डेविड वार्नर है, जिन्होंने पिछले सत्र में आगे बढ़कर नेतृत्व किया था।
बता दें कि आज से शुरू हो रहे आईपीएल 10 की ओपनिंग सेरेमनी भी धमाकेदार होगी। सेरेमनी में आईपीएल के साथ-साथ फिल्मी दुनिया का भी तड़का देखने को मिलेगा। श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ समेत कई बड़े सितारे ओपनिंग सेरेमनी में अपना जलवा बिखेरेंगे। इन सितारों के समारोह को खास बनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस समारोह में कई गायक भी हिस्सा लेंगे। सचिन, जिगर और भूमि त्रिवेदी भी इस रंगारंग समारोह में अपने हुनर का करतब दिखाएंगे। दिल्ली के मैच में परिणीति चोपड़ा परफॉर्म करेंगी। एमी जैक्सन 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मैच में परफॉर्म करेंगी। तो फटाफट क्रिकेट में फिल्मी सितारों के जबरदस्त और रंगारंग कार्यक्रम के लिए आप तैयार रहिए।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

तीस मिनट में 9 मीटर पानी! क्या हिमालय बदल रहा है?

26 अगस्त 2026 को नेपाल-चीन सीमा के पास आई विनाशकारी बाढ़ ने हिमालय की...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

More like this

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

एनर्जी ड्रिंक से पैकेटबंद खाने तक: सुविधा के नाम पर शरीर के साथ कितना बड़ा सौदा?

बाजार की चमकदार पैकेजिंग के भीतर छिपी चीनी, नमक, वसा और कैफीन शरीर को...

डायबिटीज लाइलाज है या इलाज का तरीका पुराना पड़ चुका है?

भारत में 101 मिलियन लोगों को डायबिटीज, 136 मिलियन प्री-डायबिटीज की जद में; दुनिया...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

पढ़ाई महंगी, नौकरी और परीक्षा पर भरोसा भी संकट में

कैंपस से सड़क तक बढ़ती बेचैनी सिर्फ बेरोजगारी की कहानी नहीं; यह उस पीढ़ी...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना? (भाग–2)

क्या पेपर लीक केवल आज की समस्या है? KKN ब्यूरो। यदि कोई यह मानता...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना?

जब प्रश्नपत्र नहीं, भविष्य लीक होने लगे... KKN ब्यूरो। किसी राष्ट्र का भविष्य उसकी सीमाओं...

भारतीय शिक्षा व्यवस्था के बारे में चौकाने वाला खुलाशा, क्या हर गांव में था स्कूल?

आज भी उपलब्ध है थॉमस मुनरो और विलियम एडम की रिपोर्ट KKN ब्यूरो। ब्रिटिश शासन...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

दल-बदल की राजनीति पर लगाम कब?

लोकतंत्र का सबसे बड़ा सवाल: विचारधारा बड़ी या सत्ता? कौशलेन्द्र झा KKN ब्यूरो। भारतीय राजनीति में...

भारत का भविष्य: कौन-कौन से खतरे दरवाजे पर खड़े हैं? और क्या भारत तैयार है?

KKN ब्यूरो। भारत 21वीं सदी की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...
00:07:59

कर्ज में डूबे राज्य, फिर भी मुफ्त योजनाएं क्यों?

क्या आपने कभी सोचा है कि चुनाव आते ही अचानक मुफ्त योजनाओं की बाढ़...

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...
00:10:10

क्या चीन-बांग्लादेश की साज़िश से घिर गया भारत? सिलिगुड़ी कॉरीडोर पर क्यों मंडराया खतरा

भारत का सबसे संवेदनशील इलाका — सिलिगुड़ी कॉरीडोर, जिसे दुनिया चिकेन नेक के नाम...