राहुल गांधी
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कॉग्रेस में खलबली मच गई है। चुनाव परिणामो की समीक्षा के लिए पार्टी ने आज सीडब्लूसी की बैठक बुलाई है। चर्चा है कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी अपना इस्तीफा दे सकतें हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक राहुल ने अपने इस्तेफे की पेशकश कर दी है।
हालांकि, मानमनौव्वल का दौर भी शुरू हो गया है। सूत्र बतातें हैं कि सोनिया गांधी ने राहुल को इस्तीफा देने से मना किया है। कहा जा रहा है कि पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करके राहुल को अध्यक्ष बने रहने के लिए राजी कर सकतें हैं। जानकार मानतें हैं कि राहुल गांधी जिन समर्थको से घिर गएं हैं, उनमें से अधिकांश वामपंथी विचारधारा के अधिक करीब है और इन्हीं कारणों से राहुल गांधी पिछले दिनो जेएनयू पहुंच कर छात्र नेता कन्हैया कुमार से मुलाकात की थी और उन्हें अपना समर्थन भी दिया था।
जानकार यह भी बता रहें है कि लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने जो मुद्दे उठाए, वह उल्टा पड़ गया। पीएम मोदी को बार बार चोर कहना और सेना पर सवाल खड़ा करने को मतदाताओं ने पूरी तरीके से नकार दिया। राफेल के मोर्चे पर भी राहुल गांधी का स्टेंट कामयाब नहीं हुआ। पाकिस्तान और अलगवादियों के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर रखना कॉग्रेस को भारी पड़ गया। ऐसे में बड़ा सवाल ये कि क्या हार की जिम्मेदारी लेते हुए कॉग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज इस्तीफा देंगे?
This post was published on मई 25, 2019 11:28
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More