Home KKN Special भारतीय लड़के ने बनाया नया देश

भारतीय लड़के ने बनाया नया देश

कहा-मैं यहां का राजा हूं, यूएन से मान्यता देने का किया अपील

सुडान। नया घर और नया गाड़ी खरीदते तो आपने सुना होगा। लेकिन आपने शायद ही कभी ये सुना होगा कि किसी ने नया देश बनाया है। सुनने में आपको भले ही अजीब लगे, पर ये सच है। इस कमाल को किया है भारत में इंदौर के रहने वाले एक युवक ने। उसका नाम सुयश है। 24 वर्षीय सुयश ने सुडान और मिस्त्र के बीच एक नया देश बनाया है। जिसका नाम रखा है किंगडम ऑफ दीक्षित। सुयश ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस इलाके का खुद को राजा घोषित करते हुए अपना झंडा भी लगा दिया है।
सुयश ने फेसबुक पर ऐलान करते हुए कहा है कि यूएन इस इलाके के लिए मान्यता दे। उसने लोगों से देश की नागरिकता के लिए भी आवेदन करने के लिए कहा है। जिस इलाके को सुयश ने किंगडम ऑफ दीक्षित रखा है उसका असली नाम ताविल है। यह छोटी सी जगह मिस्त्र और सुडान के बीच है। बतातें चलें कि अभी तक यहां किसी भी देश का मालिकाना हक नहीं है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version