Home Society सात घरो का दस लाख की संपत्ति हुई राख

सात घरो का दस लाख की संपत्ति हुई राख

कृष्ण माधव सिंह

मुजफ्फरपुर। मीनापुर थाना के महदईया पंचायत के पुरैनियां गांव में दिन के दोपहर को लगी आग से सात घरो में करीब दस लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी। जिन लोगो का घर जला उनमें गजेन्द्र सहनी, उमेश सहनी, कमलेश सहनी, सुरेश सहनी, पवन सहनी, सन्नी सहनी व शकीन्द्र का नाम शामिल है। जानकारी के मुताबिक उमेश सहनी का एक लाख बीस हजार रुपये, कमलेश सहनी का एक लाख पचहत्तर हजार रुपये, सुरेश सहनी का एक लाख व गजेन्द्र सहनी का करीब एक लाख रुपये नकद जल गया है। इसके अतिरिक्त घर में रखे जेबर बस्त्र, विछावन, कपड़ा सहित घर का सारा समान जलकर राख हो गया है। अंचलाधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव के आदेश पर राजस्व कर्मचारी दया शंकर ठाकुर ने घटना स्थल पर जाकर जांच की है। मौके पर पहुंचे दारोगा शंभू शरण गुप्ता व जमदार नरेश पासबान ने अग्नि शमन सेवा को बुला कर आग पर दमकल व ग्रामीणो की मदद से आग पर काबू किया। इस घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version