बुधवार, जुलाई 2, 2025
होमKKN Specialलोटा लेकर निकले तो करना पड़ेगा उठक बैठक

लोटा लेकर निकले तो करना पड़ेगा उठक बैठक

Published on

spot_img
Follow Us : Google News WhatsApp

​स्वच्छता के क्षेत्र मे मिसाल बनी रघई व घोसौत की महिलाए

 

खुले मे शौच जाने वालो का उतारती है बुखार, दिन भर मे कई छह तरीको से करती है हाथ धुलाई, निकालती है मशाल जूलुस,बच्चे भी करते है लोगो को प्रेरित

 

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखण्ड के रघई व घोसौत गांव की महिलाए स्वच्छता के क्षेत्र मे बहुत बड़ा नजीर पेश कर रही है। सोने से जागने तक उनका दिनचर्या स्वच्छता पर फोकस रहता है। रघई गांव की अधिकांश महिलाए जीविका से जुड़ चुकी है। यहां खुशी सीएलएफ से महिलाओ की बहुत बड़ी आबादी स्वच्छता पर काम कर रही है। रघई मे जीविका का 12 ग्राम संगठन है.140 स्वंय सहायता समूह से जुड़ी 1564 महिलाओ पर पुरे प्रखण्ड का नाज है। यहां पर पांच नम्बर वार्ड ओडीएफ घोषित हो चुका है। यहां घर घर मे शौचालय है। वार्ड नम्बर दस ओडीएफ के करीब पहुंच चुका है। किंतु शेष वार्ड मे भी अगर आप लोटा लेकर निकलते है तो आपकी खैर नही है। शारदा देवी,सुनिता देवी,संजू देवी,व कुंती देवी के साथ अन्य महिलाए भी चार बजे भोर से ही जग जाती है। खुले मे शौच करने वालो की खैर नही है यहां। लोटा लेकर निकलने वाले लोगो को महिलाऐ घेर लेती है। उनको उठक बैठक करवाया जाता है। दो सौ रूपये जुर्माने किये जाते है। जुर्माने के पैसे से गांव मे बीमार व लाचार को मदद किया जाता है। समाज मे रचनात्मक कार्य किया जाता है। खुले मे शौच करने वालो को भविष्य मे ऐसा ना करने की कसम दी जाती है। दुसरी ओर घोसौत गांव भी इनसे कही पीछे नही है। यहां भी सुनैना देवी,वीणा देवी,ममता देवी आदि महिलाए लोगो को सबक सीखाती है। घर के आसपास सालोभर स्वच्छता अभियान चलाती है। बालू के महंगाई के चलते महिलाओ ने खुद कुदाल थाम कर घर घर गढ्ढा खोदो अभियान चलाया। लोगो को खुले मे नही जाने की खुली चेतावनी है। अगर शौच कर भी दे तो उसको राख से ढक देती है। दिन भर मे कई बार छह तरीके से हाथ धुलाई कार्यक्रम होता है। गांव की महिलाए मशाल जूलुस भी निकालती है। यहां पढने वाले स्कूली बच्चे भी जागरूकता के लिए साइकिल रैली निकालते है। जीविका के बीपीएम सुधीर कुमार रॉय,क्षेत्रिय समन्वयक कौशल किशोर प्रसाद बताते है कि स्वच्छता के लिए मॉड्यूल सात किताब का प्रकाशन हो चुका है। स्वच्छता के लिए 155 सीएम लोगो मे जागरूकता फैला रहे है। यहां पर आठ जीविका ग्राम संगठन के 118 स्वय सहायता समूह कार्य कर रही है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

Anupama Upcoming Episode : राही की डांस एकेडमी में बाधा बनी ख्याति

स्टार प्लस का पॉपुलर टीवी शो "अनुपमा" हर हफ्ते कुछ ऐसा नया लेकर आता...

हफ्ते में एक बार सुबह पिएं गिलोय का रस, इन 7 बीमारियों से मिलेगी छुट्टी

आयुर्वेद में सदियों से इस्तेमाल हो रही एक औषधि, जिसका नाम है गिलोय (Tinospora...

करीना कपूर के माता-पिता 37 साल बाद फिर साथ रहेंगे रणधीर कपूर और बबिता

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी निजी...

क्या बबीता जी अब कभी नहीं लौटेंगी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में? मुनमुन दत्ता ने खुद तोड़ी चुप्पी

भारत का सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) इन दिनों...

More like this

अगर रामायण की घटनाएं आज होतीं तो कैसी होती खबरें?

KKN न्यूज ब्यूरो। धार्मिक ग्रंथ रामायण का हर प्रसंग हमें जीवन के महत्वपूर्ण संदेश...

गुरु रविदास: समाज सुधार और आध्यात्मिकता के प्रतीक

KKN न्यूज ब्यूरो। हर साल माघ पूर्णिमा के दिन गुरु रविदास जयंती (Guru Ravidas...

कौन थे कनकलता बरुआ और गुरुजी – “भारत छोड़ो आंदोलन” की अनसुनी दास्तान

8 अगस्त 1942, मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में महात्मा गांधी के 'भारत छोड़ो'...

रेजांगला का युद्ध और चीन की हकीकत

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 1962 के युद्ध की कई बातें है, जिसको समझना जरूरी...

प्रार्थना पर प्रहार क्यों

तेज आवाज की चपेट में है गांव KKN न्यूज ब्यूरो। चार रोज से चल रहा...

महापर्व छठ का खगोलीय महत्व

KKN न्यूज ब्यूरो। लोक आस्था का महापर्व छठ कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को...

इलाहाबाद क्यों गये थे चन्द्रशेखर आजाद

KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम...

प्लासी में ऐसा क्या हुआ कि भारत को अंग्रेजो का गुलाम होना पड़ा

इन दिनो भारत में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। यह बात हम...

फेक न्यूज की पहचान का आसान तरिका

सूचनाएं भ्रामक हो तो गुमराह होना लाजमी हो जाता है। सोशल मीडिया के इस...

इन कारणो से है मुजफ्फरपुर के लीची की विशिष्ट पहचान  

अपनी खास सांस्कृतिक विरासत के लिए दुनिया में विशिष्ट पहचान रखने वाले भारत की...

माउंट एवरेस्ट का एक रोचक रहस्य जो हमसे छिपाया गया

हिमालय पर्वत माला की सबसे उंची चोटी है माउंट एवरेस्ट। इस नाम को लेकर...

फंदा गले में पहन कर भगत सिंह ने मजिस्टेट से क्या कहा

उन्हें यह फ़िक्र है, हरदम… नई तर्ज़-ए-ज़फ़ा क्या है? हमें यह शौक है, देखें…...

यूक्रेन संकट का बुडापेस्ट मेमोरंडम ऑन सिक्योरिटी अश्योरेंस कनेक्शन है क्या

बात 5 दिसंबर 1994 की है। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में यूक्रेन का भविष्य...

जब देशी रियासत ने विलय से इनकार किया तब आजाद भारत ने लॉच कर दिया था ऑपरेशन पोलो

बात वर्ष 1947 की है। ब्रिटिश हुकूमत भारत को आजाद करने का मन बना...

रूस को परमाणु हथियार लौटाना यूक्रेन की बड़ी भूल साबित हुई

यूक्रेन पर रूसी हमला सिर्फ एक युद्ध नही। बल्कि, अन्तर्राष्ट्रीय समझौता की विश्वसनियता को...
Install App Google News WhatsApp