शनिवार, नवम्बर 8, 2025 1:07 अपराह्न IST
होमKKN Specialमाउंट एवरेस्ट का एक रोचक रहस्य जो हमसे छिपाया गया

माउंट एवरेस्ट का एक रोचक रहस्य जो हमसे छिपाया गया

Published on

हिमालय पर्वत माला की सबसे उंची चोटी है माउंट एवरेस्ट। इस नाम को लेकर एक बड़ा रहस्य है, जो हमसे छिपाया गया। बतादें कि दुनिया के कई देशो में माउंट एवरेस्ट को अलग-अलग नाम से जाना जाता है। आपको जान कर हैरानी होगी कि हमारे पड़ोसी देश नेपाल में माउंट एवरेस्ट को सागरमाथा के नाम से जाना जाता है। वहीं, तिब्बत में हिमालय के इस चोटी को चोमो लुंगमा के नाम से जाना जाता है। भारत के प्रचीन ग्रंथो में इसको देवगिरि पर्वत कहा गया। पश्चिम में इसको पीक फिप्टिन के नाम से जाना जाता था। अब सवाल उठता है कि इस पर्वत शिखर का नाम माउंट एवरेस्ट कैसे हो गया?

देवगिरि पर्वत से माउंट एवरेस्ट का सफर

KKN न्यूज ब्यूरो। ब्रिटिश इंडिया की गुलामी से पहले भारत में हिमालय के इस पर्वत शिखर को देवगिरि पर्वत के नाम से जाना जाता था। जबकि, पश्चिम के लोग इसको पीक फिप्टिन के नाम से जानते थे। नेपाल में माउंट एवरेस्ट को सागरमाथा के नाम से जाना जाता है। वहीं, तिब्बत में हिमालय के इस चोटी को चोमो लुंगमा के नाम से जाना जाता है। ब्रिटिश शासन काल के दौरान हिमालय के इस पर्वत चोटी का नाम माउंट एवरेस्ट रख दिया गया। आज हम इसको माउंट एवरेस्ट के नाम से जानते थ। यह जानकारी बहुत ही दिलचस्प है।

उचाई मापने के लिए जानकार की तलाश

बात वर्ष 1830 की है। वह जून का महीना था। एक अंग्रेज अधिकारी जिनका नाम जॉर्ज एवरेस्ट था। वह सर्वेयर जनरल ऑफ इंडिया बन कर भारत आया। जॉर्ज एवरेस्ट ट्रिकोणमेट्री का जानकार था। वह हिमालय के पीक फिप्टिन की उंचाई का  पता लगाना चाहता था। इसके लिए भारत के देहरादून के सर्वे ऑफिस को चूना गया। उनदिनो देहरादून में गणक का एक पद खाली था। भारत आते ही र्जार्ज एवरेस्ट ने इस पद पर किसी जानकार को नियुक्त करने का आदेश दे दिया। सर्वे ऑफ इंडिया के ऑफिस में उनदिनो जॉन टाइटलर नाम का एक अंग्रेज अधिकारी हुआ करता था। जॉर्ज एवरेस्ट ने जॉन टाइटलर को अपना सलाहाकार बनाया और देहरादून के ऑफिस में गणक की बहाली के लिए स्फेरिकल ट्रिकोणमेट्री के किसी जानकार को नियुक्त करने का आदेश दे दिया।

कौन थे राधानाथ सिकदर

जॉन टाइटलर ने अपने मातहत के साथ मिल कर खोजबीन शुरू की। इस दौरान उनकी मुलाकात बंगाल के राधानाथ सिकदर से हो गई। राधानाथ सिकदर को ट्रिकोणमेट्री में महारथ हासिल था। जॉर्ज एवरेस्ट ने 19 दिसम्बर 1831 को राघानाथ सिकदर को देहरादून में पदस्थापित कर दिया। इस पद के लिए राधानाथ सिकदर को उनदिनो 40 रुपये की तनख्वाह पर रखा गया था। दिलचस्प बात ये है कि सिकदर को कम्प्यूटर के पद पर नियुक्त किया गया था। यह बात तब की है, जब कम्प्यूटर का आविष्कार नहीं हुआ था। ऐसे में तेज गणना करने वाले इंसान को ही कम्प्यूटर कहा जाता था।

एन्ड्रू स्कॉटवा के समय हुई मापी

काम शुरू हुआ और लम्बा चला। हिमालय की सबसे उंची चोटी की उंचाई मापने का काम शुरू हो चुका था। इस बीच जॉर्ज एवरेस्ट रिटायर हो गए और उनकी जगह पर सर्वेयर जनरल ऑफ इंडिया के पद पर एन्ड्रू स्कॉटवा को नियुक्त कर दिया गया। यहां आपको जान लेना जरुरी है कि जॉर्ज एवरेस्ट और स्कॉटवा के बीच गुरू-शिष्य का रिश्ता हुआ करता था। इधर, राधानाथ सिकदर अपने काम में लगे थे और उनके काम से खुश होकर स्कॉटवा ने वर्ष 1849  में राधानाथ सिकदर को चीफ कम्प्यूटर बना दिया। उनदिनो राधानाथ सिकदर पीक फिप्टिन की उचांई मापने में जुटे थे। वर्तमान के माउंट एवरेस्ट को उनदिनो अंग्रेजो ने पीक फिप्टिन का सिम्बोलिक नाम दिया था। स्मरण रहें कि उनदिनो दुनिया में कंचजंघा पर्वत चोटी को सबसे उंचा चोटी माना जाता था।

जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर बना माउंट एवरेस्ट

राधानाथ सिकदर ने अपनी काबिलियत और गणना की जोर पर करीब 800 मीटर दूर से थियोडोलाइट मशीन लगाकर वर्ष 1852 में ही पीक फिप्टिन को माप लिया था। सिकदर ने अपना रिपोर्ट स्कॉटवा को सौप दिया। हालांकि, स्कॉटवा ने इसकी सार्वजनिक घोषणा करने में चार साल की देरी कर दी। वर्ष 1856 में इसकी सार्वजनिक घोषणा की गई। तब इसकी उचांई 29 हजार 2 फीट बताई गई थी। यानी 8 हजार 840 मीटर। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इसकी ऊंचाई प्रतिवर्ष 2 सेंटी. मीटर. के हिसाब से बढ़ रही है।  इसी के साथ  स्कॉटवा ने पीक फिप्टिन का नाम बदल दिया। स्कॉटवा ने अपने गुरु जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर इसका नाम माउंट एवरेस्ट रख दिया। तब से आज तक लोग हिमालय के इस चोटी को माउंट एवरेस्ट के नाम से जानते है।

राधानाथ सिकदर को हासिए पर धकेल दिया

सच्चाई यह है कि इसकी उंचाई मापने में जॉर्ज एवरेस्ट की कोई भूमिका नही थी और इसका संपूर्ण श्रेय राधानाथ सिकदर को मिलना चाहिए था। पर, गुलामी की वजह से ऐसा नही हो सका। इस तरह दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को मापनेवाले राधानाथ सिकदर को इतिहास में हासिए पर धकेल दिया गया। कायदे से जिस चोटी का नाम माउंट सिकदर होना चाहिए था। उसको माउंट एवरेस्ट बना दिया गया। कहतें है कि नेपाल जब इसको सागरमाथा कह सकता है। तिब्बत के लोग इसको चोमो लुंगमा कह सकते है। तो हम भारत के लोग इसको माउंट सिकदर क्यों नहीं कह सकते?

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, सोने की कीमत में गिरावट से खरीददारी के लिए सुनहरा मौका

बिहार और देशभर के बाजारों में इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में...

बिहार विधानसभा चुनाव : तेजप्रताप यादव की नई पार्टी और बीजेपी के साथ राजनीतिक उठापटक

बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण संपन्न हो चुका है, और अब राज्य में...

सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टवॉच पर शानदार छूट और एक्सचेंज ऑफर

अगर आप स्मार्टवॉच खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन...

थामा : बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार के बावजूद बनी रही है हिट

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी हालिया रिलीज फिल्म थामा को लेकर इन दिनों सुर्खियों...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

8 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी रेलवे स्टेशन से वंदे भारत...

वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य...

राष्ट्रगीत ‘वंदेमातरम्’ के 150 साल : पीएम मोदी ने कहा, यह केवल गीत नहीं, क्रांति का स्वर था

राष्ट्रगीत ‘वंदेमातरम्’ के 150 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

प्रधानमंत्री आवास योजना : लाभार्थियों को 50,000 रुपये की पहली किस्त सीधा बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया

भारत सरकार ने सभी नागरिकों को सस्ते आवास उपलब्ध कराने के अपने संकल्प को...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

लेबर कार्ड योजना : भारत सरकार की पहल से सभी श्रमिकों को मिलेंगे ₹25,000

भारत सरकार ने देश के करोड़ों मेहनतकश मजदूरों के लिए एक बड़ी राहत योजना...

2025 में राशन कार्ड धारकों के लिए 8 बड़ी जीत : मुफ्त राशन से लेकर स्वास्थ्य बीमा तक

भारत में राशन कार्ड प्रणाली में 2025 में बड़े सुधार किए गए हैं, जिनका...

भारत और रोमानिया के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए बैठक, जितिन प्रसाद और ओआना-सिल्विया तॉयू की मुलाकात

वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने आज रोमानिया की मंत्री ओआना-सिल्विया तॉयू...

भारत में महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर Free Solar Atta Chakki Yojana

भारत सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए Free Solar Atta Chakki Yojana...

रविवार को होगा 2025 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल

2025 का आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2 नवंबर (रविवार) को नवी मुंबई के...

नवंबर 1, 2025 से बदल गए ये सात बड़े नियम: जानें आम आदमी पर क्या होगा असर

हर महीने की शुरुआत नागरिकों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आती है। इस...

भारत में क्यों हों रही विटामिन D की कमी जानिए कारण, प्रभाव और समाधान

मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर लिमिटेड द्वारा 6 साल तक की गई एक व्यापक स्टडी ने भारतीयों...

उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने की कीमतों में ऐतिहासिक वृद्धि की, किसानों के लिए बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बड़ी सौगात दी...

छठ महापर्व : सूर्य उपासना और प्रकृति से जुड़ा बिहार का पवित्र चार दिवसीय पर्व

छठ पूजा 2025 (Chhath Puja 2025) भारत का एक प्राचीन और अत्यंत पवित्र पर्व...

बिहार का सोनपुर मेला आस्था, व्यापार और आनंद का संगम

बिहार का सोनपुर मेला एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला माना जाता है |...