बुधवार, अप्रैल 8, 2026 9:39 अपराह्न IST
होमKKN Specialक्या ट्रंप हार गए ईरान से? स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पर संकट, चीन...

क्या ट्रंप हार गए ईरान से? स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पर संकट, चीन की एंट्री और भारत के लिए बड़ा खेल

Published on

KKN ब्यूरो। क्या सच में Donald Trump ईरान के सामने झुक गए? क्या अमेरिका की सुपरपावर वाली छवि अब दरक रही है या फिर यह सिर्फ एक रणनीतिक “रीसेट” है? इस पूरे घटनाक्रम को समझने के लिए हमें भावनाओं नहीं, बल्कि तथ्यों, रणनीति और भू-राजनीति के वास्तविक समीकरणों को समझना होगा।

क्या ट्रंप ईरान से हार गए

सबसे पहले एक स्पष्ट तथ्य—अमेरिका और Iran के बीच कोई औपचारिक युद्ध-बंदी घोषित नहीं हुआ है। लेकिन, ईरान ने अपने प्रॉक्सी नेटवर्क (Hezbollah, Houthis आदि) के जरिए अमेरिका और उसके सहयोगियों को लगातार चुनौती देकर सुपर वापर को बैक-फुट पर धकेल दिया है। अमेरिकी सैन्य ताकत के बावजूद, निर्णायक जीत नहीं मिली। कई बार अमेरिका को रिस्ट्रेन्ड प्रतिक्रिया देनी पड़ी। इसका मतलब यह सैन्य हार नहीं, बल्कि रणनीतिक गतिरोध (Strategic Stalemate) है। यानी, सुपरपावर होने के बावजूद अमेरिका हर जगह डॉमिनेट नहीं कर पाया।

क्या अमेरिका की सुपरपावर छवि खत्म हो रही है

अमेरिका अब भी दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य ताकत है। लेकिन, यूक्रेन युद्ध में रूस को रोकने में सीमित सफलता, मिडिल ईस्ट में लगातार अस्थिरता और चीन का उभार यह संकेत देता है कि दुनिया अब Unipolar (एकध्रुवीय) नहीं रही। बल्कि, Multipolar World की ओर बढ़ रही है।

स्ट्रेट ऑफ हार्मुज: दुनिया की सांसें यहां अटकी हैं

Strait of Hormuz दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग है। दुनिया के लगभग 20% तेल की सप्लाई यहीं से होकर गुजरती है। ईरान बार-बार इसे बंद करने की धमकी देता रहा है। ईरान अभी भी स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पर अपना दावा कर रहा है। इसका मतलब साफ है कि अमेरिका चाहे जितना ढ़िढ़ोरा पीट ले। लेकिन, सच ये है कि ईरान युद्ध में उसके सुपर पावर वाली छवि को डेंट लगी है। अगर यहां संकट बढ़ता है, तो तेल कीमतें आसमान छू सकती हैं। वैश्विक अर्थव्यवस्था हिल जायेगी।

क्या मिडिल ईस्ट पर चीन का कब्जा हो जाएगा

China धीरे-धीरे लेकिन बेहद रणनीतिक तरीके से आगे बढ़ रहा है! ईरान के साथ 25 साल का आर्थिक समझौता, सऊदी-ईरान शांति समझौते में मध्यस्थता और Belt and Road Initiative के जरिए निवेश में बढ़ोतरी करके चीन ने दुनिया को बहुत बड़ा संदेशा दे दिया है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि चीन सैन्य रूप से नहीं, आर्थिक और कूटनीतिक प्रभाव से दबदबा बढ़ा रहा है।

भारत के लिए फायदा या नुकसान

भारत इस पूरे संकट में खतरे और अवसर दोनों के बीच खड़ा है। अनुमान है कि युद्ध भले थम गया हो, लेकिन तेल की कीमत बढ़ने और इससे भारत में महंगाई बढ़ने की सम्भावना अभी भी बरकरार है। सप्लाई चेन बाधित होने का भी खतरा है और खाड़ी देशों में भारतीय प्रवासियों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ना तय माना जा रहा है। हालांकि, इस बीच भारत के लिए कुछ अच्छी खबर भी है। वह ये कि Chabahar Port के जरिए भारत की रणनीतिक पहुंच अभी भी बनी हुई है। मल्टी-अलाइनमेंट पॉलिसी (US + Iran + Russia सभी से भारत के अच्छे संबंध है और इससे भारत को सस्ते तेल खरीदने का मौका मिल सकता है। कुल मिला कर भारत संतुलन की राजनीति कर रहा है — यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

अब ट्रंप क्या करेंगे

डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर कठोर आर्थिक प्रतिबंध लगा सकतें हैं। सीधे युद्ध से बचते हुए Maximum Pressure Policy अख्तियार कर सकतें हैं और इजराइल और खाड़ी देशों के साथ गठजोड़ को और मजबूत करने की कोशिश कर सकतें है। हालांकि, अब यह अमेरिका के लिए बहुत आसान नहीं होने वाला है। ट्रंप की रणनीति हमेशा डील + दबाव का मिश्रण रही है। कुल मिला कर कहा जा सकता है कि मिडिल ईस्ट में अमेरिका की चुनौती बढ़ गई है। मिडिल ईस्ट में उसका एकछत्र राज खत्म हो रहा है। चीन धीरे-धीरे जगह बना रहा है। भारत इस खेल में साइलेंट गेम चेंजर बन सकता है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या पश्चिम बंगाल का 2026 विधानसभा चुनाव सिर्फ सत्ता की लड़ाई है

इस वीडियो में हम पश्चिम बंगाल की राजनीति के उस खतरनाक मोड़ का विश्लेषण...

क्या ईरान सिर्फ एक देश है या एक ऐसी रणनीति, जिसे हराना नामुमकिन है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है… कि दशकों से प्रतिबंध झेल रहा एक...

क्या सच में चाणक्य ने बच्चे को जहर देकर बनाया सम्राट?

क्या यह सच है… कि एक अपमान ने इतिहास की दिशा बदल दी? क्या...

क्या भविष्य में आपका अस्तित्व सिस्टम के कंट्रोल में होगा?

क्या आपने कभी सोचा है… कि अगर एक दिन आपकी पहचान… आपका पैसा… और...

More like this

क्या ईरान सिर्फ एक देश है या एक ऐसी रणनीति, जिसे हराना नामुमकिन है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है… कि दशकों से प्रतिबंध झेल रहा एक...

ट्रंप की दादागिरी का असली चेहरा अब दुनिया के सामने है

KKN ब्यूरो। क्या अमेरिका मिडिल ईस्ट में फंस चुका है? क्या ट्रंप की ‘दादागिरी’...

अफगानिस्तान का नूर खान एयरबेस पर हमला: पाकिस्तान को दिया गया एक रणनीतिक संदेश

KKN ब्यूरो। दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में कभी-कभी ऐसी घटनाएँ घटती हैं जो केवल...

क्या दुनिया एक और हिरोशिमा मोमेंट की ओर बढ़ रही है?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया को पता भी है कि मिडिल ईस्ट में चल रही...

ईरान पर अमेरिकी हमला या चीन को घेरने की रणनीति?

KKN ब्यूरो। क्या मिडिल ईस्ट में उठती हर जंग की आग के पीछे कोई...

मिडिल ईस्ट की जंग: क्या दुनिया की इंटरनेट नसों पर कब्ज़े की लड़ाई शुरू हो चुकी है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है कि मिडिल ईस्ट की हर जंग का...

क्या मिडिल ईस्ट में फिर शुरू हुई अमेरिका की दादागिरी?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया एक बार फिर उसी खतरनाक मोड़ पर खड़ी है, जहां...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...
00:07:40

क्या है ग्वादर का सच: अरब सागर के किनारे कैसे भूख और प्यास के बीच चीन का हो गया कब्ज़ा

ग्वादर, जिसे पाकिस्तान का भविष्य कहा गया, आज सवालों के घेरे में है। CPEC,...

जब जगमगा उठा जर्मनी का आसमान

19 जनवरी 2026 — एक रात जो खगोल विज्ञान और सोशल मीडिया दोनों पर...

77वें गणतंत्र दिवस पर देश में उत्साह और गर्व का माहौल

भारत सोमवार, 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन...

क्या कोई राजनीतिक व्यक्ति कभी सुप्रीम कोर्ट का जज बना?

बिना क़ानून की डिग्री, राजनीति और न्यायपालिका पर उठे सबसे बड़े सवाल KKN ब्यूरो। भारतीय...

मोतिहारी में बनेगा इतिहास, विराट रामायण मंदिर में 17 जनवरी को होगी दुनिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग की स्थापना

बिहार के मोतिहारी जिले के कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर में 17 जनवरी को...
00:13:59

क्या है ट्रंप की तानाशाही का खौफनाक सच

कहतें हैं… रात के सन्नाटे में समंदर हमेशा बेचैन नहीं होता। लेकिन उस रात…...

AyulSAT Mission : अंतरिक्ष में सैटेलाइट को ईंधन भरने की दिशा में भारत एक कदम और आगे

भारत अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के करीब पहुंच गया है।...