Home KKN Special बेटे के इंतजार में टूट गई अकेली मां की सांसे

बेटे के इंतजार में टूट गई अकेली मां की सांसे

एक साल से घर में पड़ी है लाश, अब बचा है सिर्फ कंकाल

अमेरिका से सालों बाद अपने घर लौटे एक शख्स को जो देखने को मिला जिसके बारे में उसने कल्पना भी नहीं की होगी। जिस मां से मिलने वह घर लौटा था, उसका सिर्फ कंकाल ही घर में शेष बचा मिला। कहतें है कि मां अकेलेपन से टूट चुकी थी और इसीलिए उसने जान देने का फैसला किया होगा।
43 साल के रितुराज शाहनी ने पिछले एक साल से अपनी मां से बात नहीं की थी। वह अमेरिका में एक आईटी कंपनी में नौकरी करते हैं और अपनी पत्नी के साथ वहां रहते थे। रविवार को रितुराज जब मुंबई के ओशिवारा सोसाइटी में मौजूद अपने फ्लैट में लौटे तो उन्हें अपनी 63 वर्षीय मां का कंकाल मिला। मां का शव देखकर वह सन्न रह गए। उनके पांव के नीचे से जमीन खिसक गई।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version