Home Haryana अंतिम संस्‍कार से पहले पिता ने जो देखा, उसके होश उड़ गए

अंतिम संस्‍कार से पहले पिता ने जो देखा, उसके होश उड़ गए

हरियाणा। अब इसे आप चमत्कार कह लें या और कुछ…। पर, ये सच है। घटना, हरियाणा के यमुनानगर का है। मामला ये है की एक बच्ची की डिलीवरी के तुरंत बाद डॉक्टरों ने उस बच्ची को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद हिंदु धर्म के प्रथा अनुसार मृत्‍यु के बाद कई सारी प्रक्रिया अपनाई जाने लगी। जब डॉक्‍टरों ने बच्‍ची को मृत घोषित कर दिया तब अपने दिल पर पत्‍थर रखकर पिता अंतिम संस्कार के लिए ले गया जिसके बाद उससे रहा नहीं गया तो वो अपनी बच्‍ची को आखिरी बार चेहरा देखने के लिए उसके चेहरे पर से पॉलीथिन को हटाया और उसे हटाते ही उस पिता को जो दिखा, उसे देखकर उसके होश उड़ गए और उसकी आंखें फटी की फटी रह गई|

दरअसल, जिस जिस बच्ची को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था उस बच्ची की आंखें खुली थी और वह हाथ हिला रही है। ऐसा देखने के बाद उस बच्ची के पिता की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। जिसके बाद वह बच्ची को दिखाने के लिए दोबारा डॉक्टर के पास ले गया। तब उसे देखने के बाद डॉक्टर ने उसको पूरी तरह से स्वस्थ बताया यह जानकर उसके माता पिता का तो ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा और वहाँ मौजूद सभी लोगो का यही मानना है कि इस बच्ची को भगवान ने दूसरा जन्म दिया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version