रविवार, जून 29, 2025
होमKKN Specialआसमान से झपट्टा मारती मौत, यानी ठनका... कैसे बनता है

आसमान से झपट्टा मारती मौत, यानी ठनका… कैसे बनता है

Published on

spot_img
Follow Us : Google News WhatsApp

वायु मंडल में बढ़ता प्रदूषण इसके लिए कितना जिम्मेदार

KKN न्यूज ब्यूरो। आसमानी बिजली, या यूं कहें कि ठनका…। जो कुछ साल पहले तक कहानियों में हुआ करती थीं। आज आसमान से झपट्टा मारने लगी है। पठारी इलाका में गिरने वाला ठनका अब मैदानी इलाको में मौत बन कर कहर बरपाने लगा है। कैसे बनता है, मौत का बादल और इंसान कैसे इसके चपेट में आ जाता है? इससे बचने का कोई उपाए है? ऐसे और भी कई सवाल मन में उठना स्वभाविक है। आप याद करीये, बड़े-बूढ़े कहा करते थे,  कि जब बारिश हो रही हो, तो बाहर मत निकलो। बारिश के दौरान पेड़ के नीचे या ऊंची इमारत से सट कर खडा होने से रोका जाता था। दरअसल, यह आसमानी बिजली के सीधे असर से बचने के लिए कहा जाता था। हालिया वर्षो में आसमानी बिजली खतरनाक रुप धारण करने लगा है। इसको वायुमंडल में बढ़ते प्रदूषण से जोड़ कर देखा जा रहा है। बहरहाल, अमेरिका में आसमानी बिजली के इंसानों पर असर की स्टडी जारी है। आसमानी बिजली की पहले से भविष्यवाणी करने में विज्ञान को अभी और वक्त लग सकता है।

प्रत्येक साल 27 हजार लोगो की होती है मौत

आसमानी बिजली या ठनका की चपेट में आ कर प्रत्येक साल तकरीबन 27 हजार लोग की मौत हो जाती है। बावजूद इसके आसमानी बिजली की भविष्यवाणी आजतक इंसान क्यों नहीं कर सका है? यह बड़ा सवाल है।  सच तो ये है कि वैज्ञानिक भी स्वीकारते हैं कि आसमानी बिजली का फंडा उनकी समझ और विज्ञान के आम सिद्धांतों से परे है। अभी तक के शोघ से पता चला है कि आसमानी बिजली पांच तरीके से गिरती है और इंसान को मार देती है।

1- डायरेक्ट स्ट्राइक-  यानी सीधे इंसान के सिर पर बिजली का गिरना। खुले इलाके में काम कर रहे लोग इसके ज्यादा शिकार बनते हैं। ऐसी घटनाएं कम होती हैं, लेकिन ये जानलेवा होती हैं। क्योंकि इंसान का शरीर करीब एक लाख वोल्ट वाली इस आसमानी बिजली को झेल नहीं पाता है। अमेरिका के रहने वाले माइकल अटली के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था। एक तूफानी दिन वो गोल्फ कोर्स में गोल्फ स्टिक हाथ में लेकर शॉट लगाने वाले थे। उसी वक्त अचानक एक धमाका हुआ और फिर उन्हें कुछ याद न रहा। कहतें है कि माइकल, डायरेक्ट स्ट्राइक के शिकार बन गये थे। भारत में मरने वालों में अधिकांश लोग डायरेक्ट स्ट्राइक के शिकार बनतें रहें हैं।

डायरेक्ट स्ट्राइक, दो तरह से हमारे शरीर पर असर दिखाता है। इंसान के रीढ़ की हड्डी के भीतर कुछ नर्व होता है। दरअसल, यह शरीर का एक पावर हाउस होता है। यहीं से सारी इलेक्ट्रिक तरंगें शरीर के अंगों को संचालित करती है। इसका हमारे दिल पर सीधा असर होता हैं। दिल को धड़कने के लिए हमारे शरीर में बेहद महीन इंपल्स लगे होते हैं। जो आसमानी बिजली के हाई वोल्टस को झेल नही पाता और चॉक कर जाता है। नतीजा हमारे दिल की धड़कने थम जाती है।

दूसरा ये कि बिजली जब इंसानी खून में प्रवेश करती है। तो, खून में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स, हमारे शरीर में मौजूद एसिड और सॉल्ट से होते हुए मांसपेशियों को रौद देती है। इसके असर से हमारे खून में मौजूद आरबीसी, डब्लूबीसी और प्लाज्मा की कणो में टूटन होने लगता हैं। हमारा नर्वसिस्टम अचानक काम करना बंद कर देता है और शरीर को लकवा मार जाता है। आसमानी करंट के तेज चमक की चपेट में आने से हमारे आंख की रेटीना मांसपेशी से अलग हो जाता है और कुछ भी दिखाई नही देता है। इसके अतिरिक्त कान का चदरा फट जाने से सुनने की ताकत चली जाती है। कई बार इंसानों के सिर पर बिजली गिरने से ब्रेनहेम्ब्रेज हो जाता है। इतना ही नहीं, बल्कि त्वचा पर बिजली के आने जाने का निशान भी बन जाता है। जिसको बोलचाल की भाषा में झुलसना कहा जाता है। वैज्ञानिक भाषा में इसे रिक्टर्न बर्ग स्कार्रस कहते है।

2- आइड फ्लैस- यह तब होता है जब आसमानी बिजली किसी ऊंची चीज पर गिरती है और उसका एक हिस्सा छिटक कर किसी इंसान पर आ जाता है। ऐसे हालात में वह इंसान उस बिजली के लिए शॉर्ट सर्किट का काम करता है। ऐसा तब होता है जब वह इंसान बिजली गिरने की जगह के एक या दो फुट के फासले पर होता है। ये वो लोग होते हैं जो बारिश में किसी पेड़ के नीचे शरण लिये होते हैं।

3- ग्राउंड करंट-  जब किसी चीज पर बिजली गिरती है तो वो सीधे धरती का रुख करती है। यदि वहां पर आसपास कोई इंसान खड़ा है, तो वह भी बिजली को महसूस करता है। बतातें चलें कि आसमानी बिजली जब धरती से होते हुए इंसानों तक पहुंचती है, तो वह सबसे अधिक घातक बन जाती है। भारत में होने वाली सबसे अधिक मौत इसी वजह से हुई हैं। यह बिजली शरीर में दाखिल होती है और सीधे दिल और नर्वसिस्टम को नाकाम कर देती है।

4- कंडक्शन- आसमानी बिजली अगर किसी धातु के तार पर गिरती है, तो उस तार के सहारे वो काफी दूर तक जा सकती है। ऐसे हालात में जिस भी इंसान ने उस धातु की चीज को आगे कहीं भी छू, या पकड़ रखा होगा, उसे तगड़ा झटका लगेगा।

5- स्ट्रीमर-  एक इंसान से दूसरे इंसान में बिजली का प्रवाहित होना अमूमन ये कम ही देखने को मिलता है। लेकिन अगर आसमानी बिजली गिरती है और फिर एक इंसान से दूसरे के संपर्क में आती है तो वह दोनों इंसानों के लिए घातक हो सकती है।

भारत में खतरा बढ़ने का है अनुमान

वैज्ञानिकों का कहना है कि भारत का मौसम आसमानी बिजली के बनने और गिरने में मददगार बनता जा रहा है। अव्वल तो ये कि आसमानी बिजली जिन बादलों में बनती है, वह अमूमन 10 से 12 किलोमीटर कद के होते हैं। उनका करीबी हिस्सा सतह से 1 से 2 किलोमीटर के फासले पर रहता है। जबकि दूर का हिस्सा 10 से 12 किलोमीटर के फासले पर हो सकता है। रिसर्च से पता चला है कि ऊपरी हिस्से का तापमान गिरकर  -35 से  -45 डिग्री हो जाता है। नतीजा, वहां मौजूद पानी की बूंदें जमकर बर्फ में बदल जाती हैं और बर्फ का यही टुकड़ा नीचे गिरते हुए एक-दूसरे से टकराता हैं। इससे तेज घर्षण होता है और पॉजिटिव और निगेटिव कणो की उत्पत्ति हो जाती है। इसी कणो से ऊर्जा पैदा होती है और यही उर्जा आपस में मिल कर आसमानी बिजली का  रूप ले लेता है।

 दुनिया में आठ हजार लाख बार चमकती है बिजली

विश्व में प्रत्येक रोज 8 हजार, लाख बार बिजली कड़कती है। एक ऐसा इलाका भी है, जहां आसमानी बिजली कभी विराम ही नहीं लेती। इस इलाके को कभी खत्म न होने वाले तूफान का इलाका कहा जाता है। दरअसल, यह इलाका वेनेजुएला में है। जानकार बतातें हैं कि वेनेजुएला के लेकमरा काइबो को कुदरत का बिजली घर भी कहा जाता है। यहां साल के 365 दिनों में से 260 दिन तूफान आता हैं। यहां बादल का गरजना शायद ही कभी बंद होता है। कहतें हैं कि अक्टूबर के महीने में यहां हर मिनट 28 बार आसमानी बिजली चमकती है और गिरती भी है। वैज्ञानिक भाषा में इसे एवरलॉस्टिंग स्टोर्म या बीकन ऑफ मराकाइबो कहते हैं। गर्मी और नमी के अलावा दलदल वाली जमीन और तीन ओर से पहाड़ों से घिरा ये इलाका हर वक्त आसमानी आतिशबाजी से नहाया रहता है …।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

सीतामढ़ी में भव्य मां जानकी मंदिर का निर्माण: अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर पुनौराधाम का विकास

सीतामढ़ी को एक प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में बदलने के लिए एक विशाल परियोजना...

बिहार चुनाव 2025 से पहले चुनाव आयोग ने शुरू किया विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दृष्टिगत, चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की...

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने निजी जीवन की अफवाहों पर दिया बयान

टीवी शो गुम है किसी के प्यार में में अपनी भूमिकाओं के लिए लोकप्रिय...

पुरी रथ यात्रा के दौरान गुडिंचा मंदिर में भगदड़: तीन की मौत, 50 से अधिक घायल

पुरी, ओडिशा में रथ यात्रा के दौरान एक दुखद घटना घटी, जब गुडिंचा मंदिर...

More like this

सीतामढ़ी में भव्य मां जानकी मंदिर का निर्माण: अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर पुनौराधाम का विकास

सीतामढ़ी को एक प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में बदलने के लिए एक विशाल परियोजना...

पुरी रथ यात्रा के दौरान गुडिंचा मंदिर में भगदड़: तीन की मौत, 50 से अधिक घायल

पुरी, ओडिशा में रथ यात्रा के दौरान एक दुखद घटना घटी, जब गुडिंचा मंदिर...

‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन

फेमस म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से रातों-रात देशभर में मशहूर हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला...

‘उमराव जान’ की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड उमड़ा, रेखा और अन्य सितारों ने लूट ली लाइमलाइट

बॉलीवुड की प्रतिष्ठित और क्लासिक फिल्म उमराव जान (1981) को 27 जून 2025 को...

जगन्नाथ रथ यात्रा 2025: आस्था, प्रेम और समर्पण का अद्वितीय उत्सव

जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 ओडिशा के पुरी शहर में हर साल आयोजित होने वाला...

‘सरदार जी 3’ ट्रेलर विवाद: गुरु रंधावा का गुस्सा, ट्वीट से जताया गुस्सा

हाल ही में 'सरदार जी 3' फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री...

FWICE ने ‘बॉर्डर 2’ से दिलजीत दोसांझ को निकालने की मांग की, पूर्व मैनेजर ने किया बचाव

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने करियर के सबसे बड़े विवादों...

अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला का पहला संदेश: ISS पर डॉकिंग से पहले भारत का गौरवमयी क्षण

भारत के अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर जुड़...

भारतीय क्रिकेट के ऐतिहासिक माइलस्टोन: 25 जून, भारतीय क्रिकेट के लिए एक खास दिन

KKN गुरुग्राम डेस्क | 25 जून भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण...

इंदिरा गांधी आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे अंधकारमय दौर

KKN गुरुग्राम डेस्क | 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक...

सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पुलिस की सुरक्षा में चलेंगे श्रद्धालु, ड्रोन से भी होगी निगरानी

KKN गुरुग्राम डेस्क | जैसे-जैसे सावन महीना नजदीक आ रहा है, कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर...

नासा ने एक्सियॉम-4 मिशन की नई लॉन्च तारीख घोषित की

KKN गुरुग्राम डेस्क | नासा ने अपने एक्सियॉम-4 मिशन की नई लॉन्च तारीख का ऐलान कर दिया...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को किया बंद! भारत में मंडराने लगा तेल संकट, क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने

KKN न्यूज। मिडिल ईस्ट में युद्ध के साए के बीच ईरान ने सबसे बड़ा...

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: योग के माध्यम से शरीर के सात चक्रों को जागृत करें

KKN गुरुग्राम डेस्क | पूरी दुनिया आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 मना रही है।...
Install App Google News WhatsApp