हिमाचल प्रदेश। स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहले मतदाता श्याम शरण नेगी किन्नौर विधानसभा निवार्चन क्षेत्र के कल्पा में आज गुरुवार को जब अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचे तो निर्वाचन आयोग ने उनके स्वागत में रेड कार्पेट बिछा दिया। इतना ही नही बल्कि सभी मतदान कर्मियों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया और वहां मौजूद सभी मतदाताओं ने तालिया बजा कर उनका पुरजोर स्वागत किया।
सौ साल की उम्र पार कर चुके नेगी ने अब तक सभी 16 लोकसभा चुनावों तथा 14 विधानसभा चुनावों में मताधिकार का इस्तेमाल किया है और इस तरह से वह अब तक 31 बार मतदान कर चुके हैं और आज वे 32 बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। देश में जब 1952 में पहला चुनाव काराया गया था तो नेगी ने 25 अक्तूबर 1951 में पहली बार मताधिकार का इस्तेमाल किया था। उस समय बर्फ पड़ने के कारण हिमाचल प्रदेश के उस इलाके में समय से पहले मतदान कराया गया था जिसमें नेगी ने सबसे पहले मतदान किया था और इस तरह वह स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता बन गए थे। उस समय वह कल्पा में चुनाव ड्यूटी पर थे और उसी मतदान केंद्र पर उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
आज के समय में weight gain एक आम समस्या बन चुकी है। बदलती lifestyle और… Read More
प्रयागराज इन दिनों बॉलीवुड की हलचल का गवाह बना हुआ है। अभिनेता Ayushman Khurrana, Sara… Read More
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश भाई खेमजी का अयोध्या कनेक्शन… Read More
भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। भारतीय वायुसेना… Read More
विश्वामित्र सेना के संरक्षण में संचालित श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम आज सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए नेताओं के साथ हुई एक खास चाय मीटिंग में विपक्ष… Read More