गुरूवार, फ़रवरी 26, 2026 4:21 अपराह्न IST
होमHealthगोरीगामा में स्वास्थ्य सुविधा बदहाल

गोरीगामा में स्वास्थ्य सुविधा बदहाल

Published on

सप्ताह में एक दिन खुलता छह बेड वाला अतिरिक्त स्वास्थ्य उपकेन्द्र

कौशलेन्द्र झा
कैंसर का कहर झेल रहे गोरीगामा व टेंगराहां गांव में स्वास्थ्य सुविधा नदारद है। यहां छह बेड वाला एक अतिरिक्त स्वास्थ्य उपकेन्द्र व एक उप स्वास्थ्य केन्द्र है। लेकिन दोनों केंद्र पर सप्ताह के छह दिन ताला लटका रहता है। डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की कमी व लापरवाही के कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सीएम मिश्रा का कहना है कि चिकित्सक व भवन के अभाव में गोरीगामा अस्पताल सप्ताह में मात्र एक रोज गुरुवार को खुलता है। इसके लिए गोरीगामा में एक आयुष चिकित्सक डॉ. जेपी गुप्ता की ड्यूटी लगी हुई है। गोरीगामा में एक एएनएम कुमोद कुमारी की ड्यूटी भी लगी हुई है। लेकिन वह भी सप्ताह में एक रोज ही आती है।
गांव में अगर किसी को सर्दी-बुखार भी हुई तो करीब छह किलोमीटर दूर मीनापुर अस्पताल या 15 किलोमीटर दूर एसकेएमसीएच जाना पड़ता है। गावं के सुरेन्द्र सिंह समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत के बावजूद स्वास्थ्य विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विदित हो कि पिछले एक दशक में कैंसर से गांव के 31 लोगों की मौत हो चुकी है। कैंसर से पीड़ित पांच लोगों का विभिन्न अस्पताल में आज भी इलाज चल रहा है। लेकिन अबतक स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी ने पीड़ितों की सुध नहीं ली है।
जांच व स्थायी निदान के लिए अधिकारियों को ज्ञापन
गुरुवार को गोरीगामा व टेंगराहां गांव के लोगों की संयुक्त बैठक हुई। लोगों ने संयुक्त रूप से मीनापुर अस्पताल के प्रभारी, मीनापुर के बीडीओ, मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन व डीएम को ज्ञापन सौंपा है। मुखिया अनामिका की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने गांव में तेजी से पांव पसार रहें कैंसर के कारणों की जांच व स्थायी निदान कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधा को नियमित करने की भी जिला प्रशासन से मांग की है। मौके पर उप मुखिया उमाशंकर सिंह, शिक्षक विवेक कुमार, अरुण कुमार सिंह, जयशंकर कुमार, लक्ष्मण सिंह, पप्पू कुमार, विनोद कुमार सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...

जातीय जनगणना: क्या आंकड़ों से बनेगी नीति या फूटेगी राजनीति?

क्या भारत अपनी असली सामाजिक तस्वीर देखने के लिए तैयार है? अगर हर जाति...

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

More like this

खराब lifestyle बना फैटी लिवर की बड़ी वजह, जानिए क्या न खाएं

आज के समय में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले...

8 घंटे की नींद के बाद भी थकान क्यों रहती है

कई लोग मानते हैं कि आठ घंटे की नींद पर्याप्त होती है। इसके बावजूद...

हार्ट अटैक के दौरान घर में अकेले हों तो क्या करें, जानिए विशेषज्ञ की सलाह

भारत में हार्ट अटैक के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। डॉक्टरों...

प्रोटीन की कमी से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं

आजकल वजन घटाने, फिटनेस और हार्मोन बैलेंस को लेकर लोग अपनी डाइट में कई...

सेब के छिलके से मिलेगा नेचुरल ग्लो, महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं

खूबसूरत और हेल्दी त्वचा पाने के लिए लोग अक्सर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का...

बाजार में बिक रहे नकली चावल से रहें सावधान, बढ़ती मिलावट से लोगों की सेहत पर बढ़ रहा खतरा

आज के समय में food adulteration एक गंभीर समस्या बन चुकी है। लगभग हर...

सर्दियों में पानी कम पीना बन सकता है बड़ा health risk, किडनी से लेकर दिमाग तक पड़ता है असर

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही शरीर में पानी की कमी से जुड़े स्वास्थ्य...

प्रेमानंद महाराज : आखिर हमारे मन को कौन करता है कंट्रोल

दैनिक जीवन में अक्सर लोगों को यह महसूस होता है कि उनका मन उनके...

रोज का पानी बनाइए सेहत का पावरहाउस, न्यूट्रिशनिस्ट की आसान सलाह

आजकल लोग हेल्दी रहने के लिए महंगे detox drinks, supplements और superfoods की तलाश...

सर्दियों में गुड़ का काढ़ा : इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को गर्म रखने का घरेलू तरीका

सर्दियों के मौसम में शरीर को अतिरिक्त गर्माहट, मजबूत इम्युनिटी और बेहतर पाचन की...

जानिए सर्दियों में मूंगफली खाने के फायदे

सर्दियों के मौसम में मूंगफली सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्नैक्स में शामिल...

सर्दियों में हाथों की देखभाल : रूखे और फटे हाथों से बचने के आसान उपाय

सर्दियों का मौसम भले ही लोगों को पसंद आता हो, लेकिन यह स्किन के...

सरकारी अस्पतालों को बड़ी राहत, 5006 एएनएम की तैनाती की तैयारी पूरी

बिहार के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है।...

सर्दियों में फटे होंठ सेहत का संकेत भी हो सकते हैं

सर्दियों में फटे होंठ एक आम समस्या मानी जाती है। अधिकतर लोग इसे ठंडी...

डैंड्रफ से राहत पाने का आसान घरेलू उपाय, नारियल तेल और नींबू का कमाल

डैंड्रफ यानी रूसी एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है। यह समस्या उम्र...