Home Health लेबर पेन झेल कर महिला ने दिया एग्जाम

लेबर पेन झेल कर महिला ने दिया एग्जाम

अमेरिका। कुदरत ने महिला को दर्द सहने की असीम क्षमता से नबाजा है। यह बात एक बार फिर से प्रमाणित हुआ है। दरअसल, अमेरिका के कन्सास में रहने वाली प्रीगनेंट नैंजिया थॉमस ने लेवर पेन शुरू होने के बावजूद परीक्षा देकर अपने जज्बे से दुनिया को अवगत करा दिया है। नैंजिया हॉस्पिटल के बेड पर बैठकर परीक्षा देती दिखाई देती है। बतातें चलें कि नैजिया साइक्लॉजी की छात्रा है। उन्होंने 12 दिसंबर को हॉस्पिटल के बेड से परीक्षा दी है। महिला ने बाद में एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह पति के साथ हॉस्पिटल के बेड पर लेटी है और बच्चे को दूध पिला रही है।

एक बेटे को जन्म देने वाली महिला ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरी मां ने यह तस्वीर खींची है जो मेरी जिंदगी की हकीकत दिखा रही है। फाइनल एग्जाम का पेपर लिखने के कुछ ही देर बाद महिला ने बेटे को जन्म दिया। नैजिया की तस्वीर वायरल होने के बाद कई और महिलाएं भी सामने आईं और उन्होंने लेबर के दौरान अपनी लाइफ की फोटोज शेयर की है।
महिला जॉनसन काउंटी कम्यूनिटी कॉलेज में पढ़ती है। उसे उम्मीद थी कि डिलिवरी से पहले ही उसका फाइनल एग्जाम हो जाएगा। महिला ने बाद में लिखा कि उसका बच्चा हेल्दी है, लेकिन उसे काफी ब्लड लॉस हुआ है। लेकिन बच्चे के पिता साथ हैं और मेरे बेहोश होने पर उन्होंने बच्चे को संभाला।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version