Home Society दो हजार का नोट हो सकता है बंद

दो हजार का नोट हो सकता है बंद

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने 2000 रुपए के नोट को वापस लेने पर विचार कर रही है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई की ओर से जारी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। आपको बता दें कि सरकार ने 8 नवंबर 2016 को पुराने 500 से 1000 रुपए के नोट को चलन से बाहर कर 2000 रुपए का नोट शुरू किया था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि तार्किक रुप से देंखें तो आमतौर पर दो हजार के बड़े नोट के जरिए लेन देन करने में ग्राहको को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस अब ऐसा लगता है कि आरबीई ने 2000 के नोटों को छापना बंद कर दिया है या फिर इनकी छपाई कम कर दी गई हैं।
बतातें चलें कि आरबीआई ने 8 दिसंबर 2017 तक 15,78,700 करोड़ रुपए की कीमत वाले बड़े नोटों की छपाई की हुई है। जिसमें से 2,46,300 करोड़ रुपए मूल्‍य के नोटों की कतपय कारणो से बाजार में आपूर्ति नहीं की गई है। यह बात एसबीआई ने बुधवार को जारी अपनी एक रिपोर्ट में कही है।

एसबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मार्च 2017 तक 3,501 अरब रुपये के छोटी राशि के नोट चलन में थे। इसके बाद 8 दिसंबर तक 13,324 अरब रुपये तक की बड़ी राशि के नोट चलन में थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version