Home Entertainment दुश्मन देश में दिखी तानाशाह किम की पूर्व प्रेमिका

दुश्मन देश में दिखी तानाशाह किम की पूर्व प्रेमिका

नॉर्थ कोरिया। मसाला गर्ल के नाम से मशहूर नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की पूर्व प्रेमिका हाल में पड़ोसी देख दक्षिण कोरिया में देखी गई हैं। इस लड़की का नाम हियॉन सांग वोल है और वह इनदिनो दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैं।

हियॉन सांग वोल को लोग इसलिए मसाला गर्ल के नाम से जानतें हैं, क्योंकि वह स्पाईस गर्ल्स नाम से एक बैंड पार्टी चलाती हैं। उनका बैंड नॉर्थ कोरिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। इसकी लोकप्रियता के चर्चे आस-पास के देशों में भी है।
अफवाह है कि मसाला गर्ल तानाशाह किम के शह पर दक्षिण कोरिया में हो रहे विंटर ओलंपिक जायजा लेने पहुंची हैं। लेकिन हकीकत यह है कि इस ओलम्पिक में उन्हें स्पाईस गर्ल बैंड की परफॉर्मेंस देने के लिए बुलाया गया है। यहां उनको जब विदेशी मीडिया ने देखा तो घेर लिया और उनके कुछ सवाल पूछना चाहा, लेकिन वह मौके से बिना कुछ कहे ही निकल गईं।
ह्योन सोन्ग वोल को तानाशाह किम जॉन्ग उन की गर्लफ्रेंड भी माना जाता है। उनके बारे में पहले ऐसी खबरें छपी थी कि उसे नॉर्थ कोरियाई तानाशाह ने अपने फायरिंग स्कवॉयड के जरिए मरवा दिया है। लेकिन ये खबर अफवाह साबित हुई। किम को ह्योन के साथ कई बार देखा जा चुका है। कई बार वो टीवी पर भी इस मसाला गर्ल के साथ देखे जा चुके हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version