Home Entertainment एक ऊंट जो एक बार में ही गटक गया बीयर का पूरा...

एक ऊंट जो एक बार में ही गटक गया बीयर का पूरा केन

सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियों

आस्ट्रेलिया का एक ऊंट इन दिनो चर्चा में है। हो भी कैसे नहीं, क्योंकि यह कोई मामुली ऊंट नहीं है। बल्की, यह तो बीयर का स्वाद चख रहा है। ऊंट को बीयर इतना अच्छा लगा कि वह एक या दो बोतल नहीं। बल्कि, बीयर का पूरा केन ही गटक गया। अब बीयर पीते हुए इस ऊंट का वीडियो सोशल मीडिया में जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस्टाग्राम पर इस वीडियो को सवा लाख से ज्यादा बार देखा चुका है।
इंसान का मजाक ऊंट को पसंद आ गया
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में एक व्यक्ति ने मजाक- मजाक में ही ऊंट को बीयर का ऑफर करता है और ऊंट को इंसान का यह ऑफर इतना भा गया कि वह ऊंट बीयर का दीवाना हो गया। वीडियों में साफ दिख रहा है कि बीयर का स्वाद चखने के बाद ऊंट इसका इतना जबरदस्त दीवाना हो जाता है कि वह युवक से बीयर का पूरा केन छीनकर उसे पूरा गटक जाता है।
एक मिनट में ही गटग गया पूरा केन
बीडियों में साफ दिखाई पड़ता है कि बीयर का पूरा केन खत्म करने में ऊंट को एक मिनट भी नहीं लगा। बीयर खत्म होने के बाद वह केन को अपने मुंह से निकला देता है। इस वाकये को युवक ने अपने कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। फिर क्या था, देखते ही देखते में यह बीडियों वायरल होने लगा और लाखो लोगो ने इसे देख लिया।

KKN Live के इस पेज को फॉलो कर लें और आप चाहें तो प्लेस्टोर से हमारा एप भी डाउनलोड कर सकतें हैं। हमारे पोस्ट को लाइक और शेयर जरुर करें।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version