यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 का टाइम टेबल अब आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेगी। 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी को हिंदी विषय से शुरू होकर 12 मार्च को कृषि विषय के साथ समाप्त होगी। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक होगी।
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा शेड्यूल 2026
यूपी बोर्ड के द्वारा जारी किया गया 10वीं परीक्षा टाइम टेबल 2026 कुछ इस प्रकार है:
-
18 फरवरी 2026 (बुधवार)
-
प्रात: 8:30 – 11:45 — हिंदी
-
सांय 2:00 – 5:15 — प्रारंभिक हिंदी
-
-
19 फरवरी 2026 (गुरुवार)
-
प्रात: 8:30 – 11:45 — कंप्यूटर
-
सांय 2:00 – 5:15 — सिलाई
-
-
20 फरवरी 2026 (शुक्रवार)
-
प्रात: 8:30 – 11:45 — सामाजिक विज्ञान
-
सांय 2:00 – 5:15 — कोई परीक्षा नहीं
-
-
21 फरवरी 2026 (शनिवार)
-
प्रात: 8:30 – 11:45 — गृह-विज्ञान (बालिकाओं के लिए)
-
सांय 2:00 – 5:15 — गृह-विज्ञान (छात्रों के लिए, जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया)
-
-
23 फरवरी 2026 (सोमवार)
-
प्रात: 8:30 – 11:45 — अंग्रेज़ी
-
सांय 2:00 – 5:15 — इलेक्ट्रीशियन, हेल्थ केयर, ऑटोमोबाइल, प्लंबर, सुरक्षा, आईटी/आईटीईएस, मोबाइल रिपेयर, आपदा प्रबंधन, रिटेल ट्रेडिंग
-
-
24 फरवरी 2026 (मंगलवार)
-
प्रात: 8:30 – 11:45 — एनसीसी
-
सांय 2:00 – 5:15 — मानव विज्ञान
-
-
25 फरवरी 2026 (बुधवार)
-
प्रात: 8:30 – 11:45 — विज्ञान
-
सांय 2:00 – 5:15 — कोई परीक्षा नहीं
-
-
26 फरवरी 2026 (गुरुवार)
-
प्रात: 8:30 – 11:45 — गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमिया, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली
-
सांय 2:00 – 5:15 — कोई परीक्षा नहीं
-
-
27 फरवरी 2026 (शुक्रवार)
-
प्रात: 8:30 – 11:45 — कोई परीक्षा नहीं
-
सांय 2:00 – 5:15 — गणित
-
-
28 फरवरी 2026 (शनिवार)
-
प्रात: 8:30 – 11:45 — संस्कृत
-
सांय 2:00 – 5:15 — संगीत वादन
-
-
7 मार्च 2026 (शनिवार)
-
प्रात: 8:30 – 11:45 — वाणिज्य
-
सांय 2:00 – 5:15 — कोई परीक्षा नहीं
-
-
9 मार्च 2026 (सोमवार)
-
प्रात: 8:30 – 11:45 — उर्दू
-
सांय 2:00 – 5:15 — कोई परीक्षा नहीं
-
-
10 मार्च 2026 (मंगलवार)
-
प्रात: 8:30 – 11:45 — चित्रकला, रंजनकला
-
सांय 2:00 – 5:15 — कोई परीक्षा नहीं
-
-
11 मार्च 2026 (बुधवार)
-
प्रात: 8:30 – 11:45 — संगीत गायन
-
सांय 2:00 – 5:15 — पाली, अरबी, फारसी
-
-
12 मार्च 2026 (गुरुवार)
-
प्रात: 8:30 – 11:45 — कृषि
-
सांय 2:00 – 5:15 — कोई परीक्षा नहीं
-
परीक्षार्थियों की संख्या और तैयारी
इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए कुल 52,30,297 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें 10वीं कक्षा के 27,50,945 विद्यार्थी शामिल हैं, जिनमें 14,38,682 लड़के और 13,12,263 लड़कियां हैं। वहीं 12वीं कक्षा के लिए 24,79,352 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें 13,03,012 लड़के और 11,76,340 लड़कियां शामिल हैं। बोर्ड ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा की तैयारी समय से पूरी करें और प्रैक्टिकल्स का आयोजन भी निर्धारित समय पर करें।
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 के टाइम टेबल से विद्यार्थियों को अपनी तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। परीक्षा के दौरान विभिन्न विषयों के बीच अंतराल होगा, जिससे छात्रों को मुख्य विषयों की तैयारी के लिए अधिक समय मिलेगा। यह विस्तृत टाइम टेबल छात्रों को उनकी परीक्षा की तैयारी में मदद करेगा और उन्हें एक सुव्यवस्थित तरीके से अध्ययन करने का अवसर प्रदान करेगा।
