होमEducation & Jobsओपन बुक परीक्षा की तैयारी में है दिल्ली विश्वविद्यालय

ओपन बुक परीक्षा की तैयारी में है दिल्ली विश्वविद्यालय

Published on

दिल्ली विश्वविद्यालय के सामने वर्तमान स्थिति में सबसे बड़ी चुनौती स्नातक तृतीय वर्ष के छात्रों की परीक्षा लेकर, रिजल्ट जारी करना है। DU द्वारा गठित टास्क फोर्स ने ओपन बुक के जरिये स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा कराने का सुझाव दिया है, जिस पर शुक्रवार को चर्चा हुई। टास्क फोर्स के अलावा DU ने परीक्षा के लिए वर्किंग ग्रुप बनाया है, जिस ग्रुप में 15 सदस्य हैं। शुक्रवार को हुई वर्किंग ग्रुप की बैठक में सदस्यों ने इस बिषय पर चर्चा की, लेकिन अभी फ़ाइनल डीसीजन नहीं लिया गया है। अगर ओपन बुक के माध्यम से परीक्षा लेने के पक्ष में  निर्णय हो जाता है, तो छात्रों को घर बैठे परीक्षा देनी होगी। DU में रेगुलर छात्रों से अधिक SOL(School of Open Learning) के छात्र हैं, जो स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं।

DU के एक शिक्षक ने मीडिया को बताया कि, ओपन बुक परीक्षा के बिषय में टास्क फोर्स ने सुझाव दिया है कि, छात्रों को ईमेल के द्वारा प्रश्नपत्र दिए जाएंगे। इस प्रश्नपत्र का उत्तर 2 घंटे में छात्र हाथ से लिखकर ईमेल के माध्मय से DU को भेज दें। उत्तर पुस्तिका जांचते समय परीक्षक यह जानने की कोशिश करेंगे कि, छात्र ने सवालों के जवाब देने में किताब के अलावा अपनी प्रतिभा का भी प्रयोग किया है अथवा नहीं। इससे स्नातक तृतीय वर्ष के न केवल रेगुलर, बल्कि SOL में पढ़ने वाले छात्रों की समस्या का भी समाधान हो जाएगा।

DU की विद्वत परिषद, शिक्षक संघ कार्यकारिणी और पूर्व विद्वत परिषद के सदस्यों ने DU कुलपति प्रो. योगेश कुमार त्यागी को चिट्ठी लिखी  है, कि ओपन बुक ऑनलाइन परीक्षा एक जटिल प्रक्रिया है, क्योंकि DU में इसका कोई प्रावधान नहीं है। चिट्ठी लिखने वालों में से एक डा. पंकज गर्ग का कहना है कि, DU में पढ़ने वाले लगभग 45 प्रतिशत छात्र दिल्ली से बाहर रहते हैं, इन सबके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं भी हो सकती है। इसके अलावा विज्ञान के विषय चित्र और रेखांकन से जुड़े हैं, उनमें छात्रों को बहुत परेशानी होगी। बेहतर होगा कि, DU प्रशासन विद्वत परिषद और कार्यकारी परिषद की ऑनलाइन बैठक बुलाए और उसमें इन बातों को रखे।

डा.पंकज गर्ग ने बताया कि, विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं के आयोजन से संबन्धित, समितियों के सुझाव को UGC ने विश्वविद्यालयों को भेजा है। इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि, विश्वविद्यालय अपने आर्डिनेंस के अनुसार सेमेस्टर की परीक्षा कराएं, उसमें कहीं ओपन बुक परीक्षा की बात नहीं कही गई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, भारत की चलती-फिरती कहानी है

हिंदी दिवस पर विशेष: क्या आप जानते हैं कि हिंदी को ‘राष्ट्रभाषा’ नहीं, ‘राजभाषा’...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

तीस मिनट में 9 मीटर पानी! क्या हिमालय बदल रहा है?

26 अगस्त 2026 को नेपाल-चीन सीमा के पास आई विनाशकारी बाढ़ ने हिमालय की...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

More like this

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, भारत की चलती-फिरती कहानी है

हिंदी दिवस पर विशेष: क्या आप जानते हैं कि हिंदी को ‘राष्ट्रभाषा’ नहीं, ‘राजभाषा’...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

मीनापुर की क्रांति गाथा: इतिहास के हाशिये से उठती एक पूरी पीढ़ी की आवाज

मीनापुर की क्रांति गाथा पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा लेखक : कौशलेन्द्र झा KKN पुस्तक समीक्षा। इतिहास...

बिहार की जेन-जी के सामने सबसे बड़ा सवाल: नौकरी मिलेगी या भविष्य बदलेगा?

सम्राट चौधरी सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार, कौशल, शिक्षा, इंटर्नशिप और परीक्षा सुधार...

पढ़ाई महंगी, नौकरी और परीक्षा पर भरोसा भी संकट में

कैंपस से सड़क तक बढ़ती बेचैनी सिर्फ बेरोजगारी की कहानी नहीं; यह उस पीढ़ी...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना? (भाग–2)

क्या पेपर लीक केवल आज की समस्या है? KKN ब्यूरो। यदि कोई यह मानता...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना?

जब प्रश्नपत्र नहीं, भविष्य लीक होने लगे... KKN ब्यूरो। किसी राष्ट्र का भविष्य उसकी सीमाओं...

भारतीय शिक्षा व्यवस्था के बारे में चौकाने वाला खुलाशा, क्या हर गांव में था स्कूल?

आज भी उपलब्ध है थॉमस मुनरो और विलियम एडम की रिपोर्ट KKN ब्यूरो। ब्रिटिश शासन...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आखिरकार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर...

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: आज नहीं… तो कब?

बिहार में लाखों छात्रों के बीच शनिवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी; यहां जानें तारीख, वेबसाइट और डाउनलोड प्रक्रिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

Bank of Baroda Recruitment 2026 : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका, ऑनलाइन आवेदन शुरू

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने...