Education & Jobs

नवोदय के छात्र फूड प्वाइजनिंग की चपेट में, मचा हड़कंप

लखीसराय। बिहार के बड़हिया में एक साथ 120 छात्र के फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आ जाने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। दरअसल, ये सभी नवोदय के छात्र है। जानकारी के मुताबिक विद्यालय के कई शिक्षको की भी फूड प्वाइजनिंग से तबीयत भी बिगड़ गई है।

ये है पूरा घटना
घटना गुरुवार रात की है। बताया जा रहा है कि रात का खाना खाने के बाद सबकी हालत गंभीर होती चली गई। उल्टी-दस्त और सिर में चक्कर आने की शिकायत के बाद शुक्रवार अहले सुबह 3 बजे से ही बच्चों को इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बहरहाल, यहां के डॉक्टर द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। इस बीच करीब दस बच्चो को गंभीर अवस्था में लखीसराय के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पनीर खाने से बिगड़ी तबीयत
बताया जा रहा है कि रात में विद्यालय के होस्टल में पलाव और पनीर बना था। आशंका जताई जा रही है कि पनीर की क्वालिटी में ही कुछ गड़बड़ी होगी, जिसे खाकर बच्चे व शिक्षक बीमार पड़ने लगे। सुबह होने पर बच्चो के अस्पताल पहुंचते ही वहां अभिवावकों की भीड़ लग गई। बेड कम पड़ने लगे थे। एक आयुष चिकित्सक समेत महज दो डॉक्टर अस्पताल में मौजूद थे, जो बच्चों का इलाज कर रहे थे। राहत की खबर ये है कि डॉक्टर ने बच्चों को खतरे से बाहर बताया है।

This post was published on जुलाई 13, 2018 20:24

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Politics

उत्तर प्रदेश की नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला: नाकामियों पर पर्दा डालने का प्रयास या सूचना प्रसार का साधन?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी ने… Read More

अगस्त 29, 2024
  • Videos

क्या प्रधानमंत्री मोदी का यूक्रेन दौरा भारत के लिए सही कदम है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूक्रेन दौरा क्यों हुआ, और इससे भारत और दुनिया को क्या… Read More

अगस्त 28, 2024
  • Videos

चोल राजवंश की अनसुनी दास्तान: दक्षिण भारत के स्वर्णिम युग का चौंकाने वाला इतिहास

इतिहास के पन्नों से आज हम आपको चोल राजवंश के अद्वितीय स्वर्णिम कालखंड की जानकारी… Read More

अगस्त 21, 2024
  • Society

मीनापुर के क्रांति महोत्सव को राजकीय सम्मान दिलाने की होगी कोशिश: सांसद

16 अगस्त 1942 को मीनापुर थाना को करा लिया था आजाद KKN न्यूज ब्यूरो। वैशाली… Read More

अगस्त 17, 2024
  • Videos

आजादी की वो आखिरी रात: विभाजन का दर्द और नए युग की शुरुआत

14 अगस्त 1947 की रात, जब भारत गुलामी की जंजीरों को तोड़ आजादी की दहलीज… Read More

अगस्त 14, 2024
  • Videos

Bihar के Lasadhi गांव का बलिदान: भारत छोड़ो आंदोलन की दूसरी कड़ी

9 अगस्त 1942 की सुबह, जब भारत छोड़ो आंदोलन की लहर पूरे देश में फैल… Read More

अगस्त 7, 2024