Home Education & Jobs मदरसा में अश्लील हरकत

मदरसा में अश्लील हरकत

लखनऊ। यूपी का राजधानी में मदरसा खदीजतुल कुबरा लिलबनात में छात्राओं का दर्द सामने आया और खुलासा हुआ कि वहां काफी लंबे समय से छात्राओं से यौनशोषण चल रहा था। छात्राओं ने पुलिस अधिकारी को बताया कि आरोपी संचालक कार्यालय में बुलाकर पैर दबवाता था। छेड़खानी भी करता था और विरोध करने पर डंडे से पीटता था और शरीर के नाजुक अंगो के साथ अश्लील हरकत करने लगता था। एक लड़की ने बताया कि मैनेजर कारी तैय्यब अश्लील तस्वीर दिखाते और गंदी बातें करते थे। नारी बंदी निकेतन में रखी गई इन लड़कियों के चेहरे पर दहशत के भाव साफ दिख रहे थे। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने जब इनके बयान लिए तो छात्राएं पहले काफी घबरायीं, लेकिन अफसरों ने जब उन्हें दिलासा दिया गया तब जा कर छात्राओं ने अपनी-अपनी आपबीती सुनाई। बहरहाल, मदरसा संचालक के खिलाफ पुलिस जांच में जुटी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version