होमEducation & Jobsमीनापुर के फर्जी नियोजित शिक्षकों में कोर्ट का भी खौफ नहीं

मीनापुर के फर्जी नियोजित शिक्षकों में कोर्ट का भी खौफ नहीं

Published on

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत मीनापुर प्रखंड एक बार से सुर्खियों में है। शिक्षक नियोजन फर्जीवाड़ा को लेकर वर्ष 2014 से जारी खींचतान और अधिकारियों की हीलाहवाली से सुर्खिया बटोर रही मीनापुर इस बार कोर्ट के आदेश को ठेंगा दिखाने के लिए सुर्खियों में है।

दरअसल, मीनापुर के फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों पर हाईकोर्ट के आदेश भी अब बेअसर होने लगा है। जिन शिक्षकों को हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा बहाल कर लिया गया, अब उन्हीं शिक्षकों की जांच निर्धारित समय-सीमा खत्म होने के बाद भी शुरू नहीं होना चौका देता है। मामला मीनापुर के प्रखंड और पंचायत में बहाल टीईटी शिक्षकों का है। प्रखंड और जिला स्तर पर जांच के बाद अधिकारियों ने 143 फर्जी शिक्षकों की सूची सौंपी थी। इन शिक्षकों को बर्खास्त भी किया गया और इन पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई।
हाईकोर्ट के आदेश पर भी नहीं हुई जांच
अधिकारियों की कार्रवाई के विरुद्ध इन शिक्षकों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इनका आरोप था कि अधिकारियों ने इस मामले में एकतरफा कार्रवाई की है। बर्खास्तगी से पहले विभागीय नियम का पालन नहीं किया गया। कोर्ट गए शिक्षकों को कोर्ट से राहत मिली और इनको पुन: बहाली का आदेश दे दिया गया। हालांकि, इस दौरान हाईकोर्ट ने बहाली के आदेश के साथ ही यह आदेश भी दिया कि दुबारा बहाल इन शिक्षकों की फिर से नियमानुसार सर्टिफिकेट जांच कराई जाए और फर्जी शिक्षकों को चिन्हित किया जाए। हाईकोर्ट ने इसके लिए दो महीना के अंदर जांच कर रिपोर्ट मांगी थी। मई में यह आदेश जारी किया था। मगर जिले में स्थिति यह कि बहाली के आदेश का तो त्वरित पालन कर लिया गया। लेकिन इन शिक्षकों के सर्टिफिकेट की दुबारा जांच का आदेश फाइल में ही रह गया।
दोषियों को बचाने के साजिश का संकेत
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक मीनापुर में हाईकोर्ट के इस आदेश की आड़ में वे शिक्षक भी बहाल कर लिए गए, जिनके लिए आदेश दिया ही नहीं गया था। इस मामले में बड़े पैमाने पर रुपये का खेल चलने के भी संकेत मिलें है। इन शिक्षकों ने अब वेतन भुगतान के लिए भी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अगले सप्ताह इस मामले की फिर से सुनवाई होनी है। हाईकोर्ट के आदेश के तहत इन शिक्षकों के जांच के बाद कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी गई तो मामला खुला कि अभी तो जांच की प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई है। डीएम ने इस मामले में डीईओ से रिपोर्ट मांगी है। इसमें जवाब भी मांगा गया है कि कार्यालय स्तर पर इस मामले में दोषियों को बचाने का खेल तो नहीं चल रहा है। डीईओ ललन प्रसाद सिंह ने कहा कि नियोजन इकाई के साथ ही संबंधित शिक्षकों को अल्टीमेटम भेजा जा रहा है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

क्या अमेरिका पर भरोसा करने का दौर खत्म हो रहा है? भारत की नई चुनौती

दुनिया की राजनीति में अमेरिका की ताकत पर शायद ही कोई सवाल उठाता है,...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

More like this

शिक्षक से बड़ा कौन? भारत की उस परंपरा की पड़ताल, जहाँ गुरु को देवता कहा गया

KKN पड़ताल। किसी बच्चे के हाथ में पहली बार कलम आती है, तो वह...

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, भारत की चलती-फिरती कहानी है

हिंदी दिवस पर विशेष: क्या आप जानते हैं कि हिंदी को ‘राष्ट्रभाषा’ नहीं, ‘राजभाषा’...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

मीनापुर की क्रांति गाथा: इतिहास के हाशिये से उठती एक पूरी पीढ़ी की आवाज

मीनापुर की क्रांति गाथा पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा लेखक : कौशलेन्द्र झा KKN पुस्तक समीक्षा। इतिहास...

बिहार की जेन-जी के सामने सबसे बड़ा सवाल: नौकरी मिलेगी या भविष्य बदलेगा?

सम्राट चौधरी सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार, कौशल, शिक्षा, इंटर्नशिप और परीक्षा सुधार...

पढ़ाई महंगी, नौकरी और परीक्षा पर भरोसा भी संकट में

कैंपस से सड़क तक बढ़ती बेचैनी सिर्फ बेरोजगारी की कहानी नहीं; यह उस पीढ़ी...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना? (भाग–2)

क्या पेपर लीक केवल आज की समस्या है? KKN ब्यूरो। यदि कोई यह मानता...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना?

जब प्रश्नपत्र नहीं, भविष्य लीक होने लगे... KKN ब्यूरो। किसी राष्ट्र का भविष्य उसकी सीमाओं...

भारतीय शिक्षा व्यवस्था के बारे में चौकाने वाला खुलाशा, क्या हर गांव में था स्कूल?

आज भी उपलब्ध है थॉमस मुनरो और विलियम एडम की रिपोर्ट KKN ब्यूरो। ब्रिटिश शासन...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आखिरकार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर...

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: आज नहीं… तो कब?

बिहार में लाखों छात्रों के बीच शनिवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी; यहां जानें तारीख, वेबसाइट और डाउनलोड प्रक्रिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...