Education & Jobs

अर्द्धवार्षिक परीक्षा में कश्मीर को बताया देश

गणित से लेकर अंग्रेजी तक के सवालों में गलतियां

मुजफ्फरपुर। सरकारी स्कूलों में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा में गणित, अंग्रेजी सहित अन्य विषयों का प्रश्नपत्र देखते ही बच्चे चकरा गये। सवालों में कहीं कश्मीर को देश बताया गया था तो गणित के सवाल देख समझ नहीं आ रहा था कि इसका हल कैसे करें। गणित में सवाल पूछा गया- मेरे दोस्त को एक तरबूज का भाग मिला और मुझे सिर्फ भाग मिला। मेरे दोस्त को तरबूज कितना ज्यादा मिला?
ऐसे सवाल देख जिले के तीन हजार स्कूलों के हजारों बच्चे सिर पकड़ कर लिया। गणित में ऐसे तीन सवाल थे। शिक्षा विभाग इसे मिसप्रिंटिंग बता रहा है। कुल तीन सवाल पांच नंबर के थे। प्रश्न गलत होने के कारण छात्र परेशान रहे। बच्चों ने इन प्रश्नों को शिक्षकों को दिखाया। सवाल पढ़कर शिक्षक भी परेशान हो गये। लेकिन वे बच्चों को इन गलत सवालों के बारे में कुछ भी नहीं बता सके। डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान असगर अली ने कहा कि प्रश्नपत्र में मिसप्रिंटिंग के कारण त्रुटि रह गई है।
मीनापुर में प्रश्नपत्र देख शिक्षक व छात्र हुए हैरान
अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बिहार की शिक्षा व्यवस्था की कलई खुल गई है। सोमवार को सातवीं कक्षा के लिए गणित और अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र में पहला सवाल है कि इन देशों के लोगों को क्या कहा जाता है? इसके चार विकल्पो में चीन, नेपाल, इंग्लैंड और भारत लिखा गया है। लेकिन एक प्रश्न में कश्मीर लिखा गया है। मीनापुर में यह प्रश्नपत्र देखते ही शिक्षक और छात्र दोनों हैरान रह गये। यह प्रश्नपत्र बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से तैयार किया गया है। वहीं, इस संबंध में पूछने पर प्रभारी बीईओ विजय झा ने कहा कि उन्होंने प्रश्नपत्र नहीं देखा है। इस संबंध में उच्चाधिकारी से बात करेंगे।

This post was published on अक्टूबर 9, 2017 22:56

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

Manipur की दर्द भरी दास्तान: हिंसा, राजनीति और समाधान की राह

Manipur की दर्द भरी दास्तान में झाँकिए, जहां हिंसा, राजनीति और संघर्ष ने इस राज्य… Read More

जुलाई 24, 2024
  • Videos

क्या अतीत के पन्नों में छुपा है Manipur हिंसा की असली वजह

Manipur में बढ़ती हिंसा और आक्रोश के पीछे की कहानी को जानने के लिए देखिए… Read More

जुलाई 17, 2024
  • Videos

क्या Bihar को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा या दरक जायेगा समीकरण…

विशेष राज्य का दर्जा: जी हां, विशेष राज्य का दर्जा। भारत की राजनीति में इन… Read More

जुलाई 10, 2024
  • Videos

तीन नए कानून : कैसे काम करेगा भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम

क्या आप जानना चाहते हैं कि भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम… Read More

जुलाई 3, 2024
  • Videos

अंग्रेजों का शिक्षा नीति और भारत का प्राचीन गुरुकुल : हकीकत हैरान करने वाली है

आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे भारतीय शिक्षा प्रणाली की ऐतिहासिक सच्चाई पर,… Read More

जून 26, 2024
  • Videos

क्या तीसरी बार मोदी सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर पाएगी? एनडीए की चुनौतियाँ और भविष्य…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की तीसरी बार सरकार का गठन हो चुका… Read More

जून 19, 2024