रविवार, मार्च 1, 2026 9:06 पूर्वाह्न IST
होमEducation & Jobsभारत की जनसंख्या विस्फोटक मोड़ पर

भारत की जनसंख्या विस्फोटक मोड़ पर

Published on

भारत में बढ़ती जनसंख्या अब एक विस्फोटक मोड़ पर पहुंच चुकी है। किंतु आम इंसान आज भी इस खतरे से अनजान है। दरअसल, यही, वह बड़ी वजह है, जिसके रहते सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनसंख्या नियंत्रण का मुहिम सफल नहीं हो पा रहा है।

यानी भारत में जनसंख्या पर नियंत्रण तभी सम्भव है, जब आमलोग इस खतरे से अवगत हो जाएं। इसके लिए राजनीतिक इच्छा शक्ति और लम्बे प्लानिंग की जरुरत है। राजनीतिक इच्छा शक्ति इसलिए जरुरी है क्योंकि भारत की खंडित हो चुकी विचारधारा, यहां भी आरे आ सकती है। इस गम्भीर समस्या को भी जातिवाद और साम्प्रदायवाद की चश्मे से देखने की हमारी प्रवृत्ति ने समस्या को और भी बिकराल रूप प्रदान कर दिया है।
आंकड़ा दे रहा है खतरे का संकेत
वर्ष 2011 के जनगणना रिपोर्ट में भारत की जनसंख्या 121 करोड़ बताया गया है। जो, मौजूदा समय में बढ़ कर 131 करोड़ को भी पार कर चुका है। शायद आप यह जान कर चौक जायें कि यदि इस वक्त अमेरिका, इंडोनेशिया, ब्राज़ील, पाकिस्तान, बांग्लादेश और जापान की कुल जनसंख्या को मिला दिया जाये, तब भी वह भारत की बराबरी नहीं कर सकता है। इसका खतरनाक पहलू ये है कि आज भारत की आवादी अकेले ही विश्व की आवादी का 17.5 फीसदी हो चुका हैं। यहां आपको यह बताना भी जरुरी है कि वर्ष 1941 में भारत की जनसंख्या मात्र 31.86 करोड़ थी। स्मरण रहें कि यह बात तब की है, जब आज का पाकिस्तान और बांग्लादेश भी भारत का ही हिस्सा हुआ करता था।
जन्म लेने वाले प्रत्येक छह में से एक भारतीय
आलम ये हो गया है कि वर्तमान में सम्पूर्ण विश्व के प्रत्येक 6 व्यक्तियों में से एक भारतीय है। यह हालात तब कि जब विश्व के 13.58 करोड़ वर्ग किलोमीटर सतही क्षेत्र में से भारत का हिस्सा मात्र 2.4 फीसदी ही है। जबकि भारत का जनसंख्या घनत्व 17.5 फीसदी है। दरअसल, यह एक आंकड़ा बताने के लिए काफी है कि हम भारतीय का जीवन कितना चुनातीपूर्ण हो चुका है। बतातें चलें कि दुनिया की सबसे बड़ी आवादी वाला देश चीन, विगत कुछ वर्षो के दौरान अपनी जनसंख्या बृद्धि में निरंतर कमी कर रहा है। अनुमान लगाया गया है की भारत का जनसंख्या बृद्धि दर मौजूदा रफ्तार से ही जारी रहा तो वर्ष 2030 तक भारत, चीन को पीछे छोड़ कर दुनिया की सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश बन जायेगा।
चार राज्यों में जनसंख्या बृद्धि दर खतरनाक
भारत के चार बड़े राज्यो में जनसंख्या बृद्धि दर खतरनाक तरीके से बढ़ रहा है। ये राज्य है उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और विहार। आंकड़ो पर गौर करें तो इन राज्यों की आवादी देश की कुल जनसख्या के 40 फीसदी बृद्धि करने में अकेले ही जिम्मेदार है। इन राज्यों की उंची प्रजनन दर दरअसल चौकाने वाली बनी हुई है। यह हालात तब है, जब भारत सामाजिक एवं आर्थिक पिछड़ेपन की विरासत पर विजय पाने के लिए बहादुरी से संघर्ष कर रहा है। कहतें हैं कि तीव्र गति से होने वाली जनसंख्या वृद्धि न केवल इसकी अबतक की उपलब्धियों को शून्य बना देती है। बल्कि, पहले से दबी हुई व्यवस्था पर और अधिक दबाव भी बढ़ा देती है।
भारत में जन्म और मृत्यु दर
भारत में वार्षिक वर्ष 2011 में 24.8 फीसदी का है। जबकि, म्रत्यु दर औसतन 8 फीसदी की है। आंकड़ो पर गौर करें तो पिछले दो दशक के भीतर भारत में जन्म दर में मामूली गिरावट आया है। वहीं मृत्यु दर में तेजी से गिरावट आने से जनसंख्या बृद्धि दर में जबरदस्त इजाफा हो गया है। यहां बतातें चलें कि भारत में इस वक्त गर्भपात की संख्या तकरीबन 6.20 लाख है। यदि, इस आंकड़ा को जोड़ दे तो हालात दहशत पैदा कर देने वाले है। परिवार नियोजन के इस युग में 15-45 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक चार में से एक स्त्री गर्भवती पायी गई है। यह आंकड़ा भी चौका देता है। आज 21वीं सदी के भारत में भी ऐसे लोग मौजूद है जो यह तर्क देते मिल जायेंगे कि बच्चे भगवान की मर्जी से पैदा होते है और महिलाओं का काम ही बच्चो को जन्म देना होता है। इस मानसिकता के रहते जनसंख्या नियंत्रण करना मुश्किल ही नहीं, बल्कि नामुकिन भी है। इसी प्रकार भारतीय मुसलमानों में अपेक्षाकृत अधिक जन्म दर के साथ-साथ जनन दर भी सर्वाधिक है।
जनसंख्या से उत्पन्न होने वाली समस्या
जनसंख्या बृद्धि का लोगो के जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है। लगभग 20 लाख लोग वेघर है। इसी प्रकार करीब 9.70 करोड़ लोगों के पास सुरक्षित पेयजल की सुविधा नहीं है। 27.20 करोड़ लोग निरक्षर है। पांच वर्ष आयु वर्ग के करीब 43 फीसदी बच्चे कुपोषण के शिकार है और करीब 1.6 करोड़ लोग बेरोजगार है। इसी प्रकार लगभग 1 करोड़ लोगो के पास आज भी प्रयाप्त पौष्टिक भोजन उपलब्ध नही हैं। यदि जनसख्या में इसी तरह बढोत्तरी जरी रही तो अब कुछ वर्षो के बाद ही हमारे पास बेरोजगार,भूखे और निराश लोगों की एक बड़ी फ़ौज खडी हो जाएगी जो देश की सामाजिक ,आर्थिक तथा राजनितिक प्रणालियों और संस्थाओं की जड़ो को हिला कर रख देगी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

लाउडस्पीकर पर सियासत या सेहत की लड़ाई? बिहार विधान परिषद में क्यों मचा शोर?

बिहार विधान परिषद में ध्वनि प्रदूषण का मुद्दा जिस गंभीरता से उठाया गया, उसने...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

चुम्बी वैली: नक्शे की वह कील, जो कर रही है… खतरे की ओर इशारा

भारत-चीन-भूटान सीमा पर स्थित चुम्बी वैली आखिर इतनी संवेदनशील क्यों है? 2017 के डोकलाम...

More like this

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...
00:10:10

क्या चीन-बांग्लादेश की साज़िश से घिर गया भारत? सिलिगुड़ी कॉरीडोर पर क्यों मंडराया खतरा

भारत का सबसे संवेदनशील इलाका — सिलिगुड़ी कॉरीडोर, जिसे दुनिया चिकेन नेक के नाम...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

Bank of Baroda Recruitment 2026 : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका, ऑनलाइन आवेदन शुरू

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने...

परीक्षा पे चर्चा 2026 परीक्षा के तनाव पर पीएम मोदी करेंगे छात्रों से संवाद

Pariksha Pe Charcha 2026 एक बार फिर देशभर के छात्रों से जुड़ने जा रहा...

IAF Agniveervayu Recruitment 2027 : आज बंद होगी रजिस्ट्रेशन विंडो, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन

भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु के रूप में भर्ती होने का सपना देखने वाले युवाओं...

दरभंगा में इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्रों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी

बिहार के दरभंगा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंटर की...

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 : 17 से 25 फरवरी तक दो पालियों में परीक्षा, सख्त प्रवेश नियम लागू

Bihar School Examination Board ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 की तैयारी पूरी कर ली...

Pariksha Pe Charcha 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से की सीधी बातचीत

Pariksha Pe Charcha 2026 का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के...

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट जारी, 5,108 अभ्यर्थियों को मिला JRF

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने UGC NET December 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित...

Realme P4 Power 5G की पहली सेल कल, 10001mAh बैटरी के साथ बाजार में एंट्री

Realme एक बार फिर भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हलचल मचाने के लिए तैयार है।...

CTET Admit Card 2026 : आज या कल जारी हो सकता है सीटीईटी एडमिट कार्ड

सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने...

BSEB Bihar Board 12th Exam : देर से पहुंचने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी विशेष परीक्षा की सुविधा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर परीक्षा से वंचित रहे विद्यार्थियों को बड़ी राहत...