होमBiharBSSC CGL 4 भर्ती 2025: 1481 स्नातक स्तरीय पदों पर आवेदन की...

BSSC CGL 4 भर्ती 2025: 1481 स्नातक स्तरीय पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू

Published on

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा यानी BSSC CGL 4 Vacancy 2025 का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 1481 स्नातक स्तरीय पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया आज 18 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और 17 सितंबर 2025 तक चलेगी। यह भर्ती राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में की जाएगी।

विभागवार पदों का ब्योरा

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सबसे ज़्यादा रिक्तियां सामान्य प्रशासन विभाग में हैं। यहां Assistant Branch Officer के 1064 पदों पर बहाली होगी। इसके अलावा, योजना सहायक के 88, कनिष्ठ सांख्यिकी सहायक के 5, Data Entry Operator का 1, अंकेक्षक के 125 और सहकारी समितियों के अंकेक्षक के 198 पद शामिल हैं।

परिचारी पदों के लिए अलग प्रक्रिया

BSSC ने कार्यालय परिचारी यानी Office Attendant पदों के लिए भी बड़ी संख्या में बहाली की घोषणा की है। इसके लिए आवेदन 25 अगस्त से 26 सितंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। कुल 3727 पदों को भरा जाएगा।

इनमें निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के 203, श्रम संसाधन विभाग के 52, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के 79, योजना एवं विकास विभाग के 11 और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के 13 पद शामिल हैं। इसी तरह पथ निर्माण विभाग में 26, सामान्य प्रशासन विभाग में 21, लघु जल संसाधन विभाग में 15 और अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग में 11 पदों पर बहाली होगी।

ज़िला स्तर पर भी बड़े पैमाने पर नियुक्ति

इस बार ज़िला स्तर पर भी बड़ी संख्या में नियुक्तियां होंगी।

  • समाहरणालय पटना में 221 पद

  • समाहरणालय मुजफ्फरपुर में 100

  • समाहरणालय अरवल में 22

  • समाहरणालय कटिहार में 58

  • समाहरणालय नालंदा में 57

  • समाहरणालय रोहतास में 40

  • समाहरणालय खगड़िया में 35

  • समाहरणालय किशनगंज में 24

  • समाहरणालय बक्सर में 23

इसी तरह भोजपुर में 51, जमुई में 14, बेगूसराय में 108 और जहानाबाद में 5 पदों पर बहाली होगी। भागलपुर प्रमंडल में 9 और पटना प्रमंडल में 6 पद भरे जाएंगे।

अन्य विभागों में नियुक्तियां

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में 1138, भवन निर्माण विभाग में 500, नगर विकास एवं आवास विभाग में 10, गव्य विकास निदेशालय में 26, निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण में 5, श्रम संसाधन विभाग में 4, बिहार राज्य योजना पर्षद में 12 और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 29 पदों पर नियुक्ति होगी।

परीक्षा पैटर्न और खास बदलाव

BSSC CGL 4 प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर आयोग ने एक बड़ा बदलाव किया है। इस बार उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में तीन किताबें ले जाने की अनुमति होगी। यह कदम पारदर्शिता और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रीलिम्स परीक्षा के बाद मेन्स और अन्य चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका

BSSC CGL 4 Vacancy 2025 उन अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है जो बिहार सरकार की नौकरियों का इंतज़ार कर रहे थे। स्नातक स्तरीय 1481 पदों के साथ-साथ 3727 परिचारी पदों को मिलाकर कुल रिक्तियां 5000 से अधिक हो गई हैं। यह बिहार में इस साल की सबसे बड़ी भर्ती में से एक है।

बिहार कर्मचारी चयन आयोग की यह भर्ती न केवल अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर देगी बल्कि राज्य सरकार के विभागों को भी मजबूती प्रदान करेगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतज़ार न करें। सही तैयारी और रणनीति के साथ इस परीक्षा में सफलता पाई जा सकती है।

Read this article in

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

ट्रंप के दौर में क्या अमेरिका की वैश्विक साख घटी? आंकड़े क्या कहते हैं

KKN ब्यूरो। एक समय था जब दुनिया के किसी संकट पर एक सवाल लगभग...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

विश्वकर्मा पूजा: मशीन पर फूल चढ़ाने की परंपरा या इंसान के हुनर को सलाम?

ऋग्वेद के ‘विश्वकर्मन्’ से आधुनिक कारखाने तक पहुंची परंपरा में आखिर छिपा संदेश क्या...

More like this

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, भारत की चलती-फिरती कहानी है

हिंदी दिवस पर विशेष: क्या आप जानते हैं कि हिंदी को ‘राष्ट्रभाषा’ नहीं, ‘राजभाषा’...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

मीनापुर की क्रांति गाथा: इतिहास के हाशिये से उठती एक पूरी पीढ़ी की आवाज

मीनापुर की क्रांति गाथा पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा लेखक : कौशलेन्द्र झा KKN पुस्तक समीक्षा। इतिहास...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

बिहार की जेन-जी के सामने सबसे बड़ा सवाल: नौकरी मिलेगी या भविष्य बदलेगा?

सम्राट चौधरी सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार, कौशल, शिक्षा, इंटर्नशिप और परीक्षा सुधार...

पढ़ाई महंगी, नौकरी और परीक्षा पर भरोसा भी संकट में

कैंपस से सड़क तक बढ़ती बेचैनी सिर्फ बेरोजगारी की कहानी नहीं; यह उस पीढ़ी...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...