होमBiharBPSC 71वीं प्रीलिम्स की फाइनल आंसर-की जारी देंखे कटऑफ पर कितना होगा...

BPSC 71वीं प्रीलिम्स की फाइनल आंसर-की जारी देंखे कटऑफ पर कितना होगा इम्पैक्ट?

Published on

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी इसे bpsc.bihar.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस फाइनल आंसर-की में पाँच प्रश्नों को डिलीट कर दिया गया है। इन प्रश्नों को मूल्यांकन की प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, कटऑफ मार्क्स पर इसका बहुत अधिक असर नहीं पड़ेगा। डिलीट किए गए प्रश्नों के मार्क्स सभी अभ्यर्थियों को मिलेंगे। इसलिए, संभावना है कि कटऑफ में कुछ मार्क्स की बढ़ोतरी हो सकती है।

OMR शीट डाउनलोड करने की लास्ट डेट 8 नवंबर

फाइनल आंसर-की के साथ ही अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2025 (सुबह 10:00 बजे) से 8 नवंबर 2025 तक आयोग की वेबसाइट पर लॉगिन करके अपनी OMR शीट (उत्तर पत्रक) डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर किसी अभ्यर्थी को अपनी ओएमआर शीट में कोई त्रुटि मिलती है, तो वह 8 नवंबर 2025 तक ईमेल आईडी examcontroller-bpsc@gov.in पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 8 नवंबर के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, यदि अभ्यर्थी 8 नवंबर 2025 तक अपनी ओएमआर शीट डाउनलोड नहीं करते हैं, तो आयोग बाद में उन्हें फोटोकॉपी उपलब्ध नहीं कराएगा।

प्रारंभिक परीक्षा की तिथि और वैकेंसी डिटेल्स

इससे पहले BPSC ने 20 सितंबर को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। 21 सितंबर से 27 सितंबर के बीच आपत्तियाँ माँगी गई थीं। इन आपत्तियों पर विशेषज्ञों ने विचार किया, जिसके बाद अब फाइनल आंसर-की जारी हुई है। BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चली थी। यह परीक्षा 37 जिलों के 912 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

परीक्षा के लिए 4.39 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1298 पदों पर नियुक्ति की जानी है। इन पदों में वरीय उप समाहर्ता (100), वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी (79), श्रम अधीक्षक (10), अवर निबंधक/संयुक्त अवर निबंधक (3), ईख पदाधिकारी (17), प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (502), प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (22), राजस्व पदाधिकारी (45), प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी (459) और पुलिस उपाधीक्षक (14) जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

फाइनल रिजल्ट जल्द होगा जारी

फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) अब जल्द ही 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर की ज़रूरत होगी।

प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरणों यानी मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार (इंटरव्यू) से गुज़रना होगा। इसके बाद ही उम्मीदवारों का अंतिम चयन संभव होगा।

Read this article in

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

More like this

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

शिक्षक से बड़ा कौन? भारत की उस परंपरा की पड़ताल, जहाँ गुरु को देवता कहा गया

KKN पड़ताल। किसी बच्चे के हाथ में पहली बार कलम आती है, तो वह...

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, भारत की चलती-फिरती कहानी है

हिंदी दिवस पर विशेष: क्या आप जानते हैं कि हिंदी को ‘राष्ट्रभाषा’ नहीं, ‘राजभाषा’...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

मीनापुर की क्रांति गाथा: इतिहास के हाशिये से उठती एक पूरी पीढ़ी की आवाज

मीनापुर की क्रांति गाथा पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा लेखक : कौशलेन्द्र झा KKN पुस्तक समीक्षा। इतिहास...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...