होमBiharBihar STET 2025 Notification: आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें योग्यता, परीक्षा पैटर्न और...

Bihar STET 2025 Notification: आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें योग्यता, परीक्षा पैटर्न और अन्य जानकारी

Published on

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना ने Bihar STET 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2025 तय की गई है।

इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को BPSC TRE-4 यानी चौथे चरण की शिक्षक भर्ती में आवेदन करने का मौका मिलेगा। परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक होगा और परिणाम 1 नवंबर 2025 को जारी किया जाएगा।

परीक्षा का स्वरूप

STET परीक्षा दो लेवल पर आयोजित की जाएगी। पेपर 1 (माध्यमिक) उन विषयों के लिए होगा जो सेकेंडरी स्तर पर पढ़ाए जाते हैं। वहीं, पेपर 2 (उच्च माध्यमिक) उन विषयों के लिए होगा जिन्हें इंटरमीडिएट लेवल पर पढ़ाया जाता है।

जो उम्मीदवार दोनों पेपर या किसी एक पेपर में पास होंगे, उन्हें लाइफटाइम वैधता वाला STET Certificate जारी किया जाएगा।

पेपर 1 (माध्यमिक) के विषय

हिन्दी, उर्दू, बांग्ला, मैथिली, संस्कृत, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, भोजपुरी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत, ललित कला और नृत्य।

पेपर 2 (उच्च माध्यमिक) के विषय

हिन्दी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, बांग्ला, मैथिली, मगही, अरबी, फारसी, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, कृषि और संगीत।

आयु सीमा

अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष रखी गई है।

  • महिला, BC और MBC अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

  • SC और ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

पेपर 1 (माध्यमिक)

संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री कम से कम 50% अंकों के साथ और B.Ed. अनिवार्य है।

वैकल्पिक रूप से, 4 वर्षीय BA B.Ed./B.Sc. B.Ed. कोर्स भी मान्य होगा।

  • गणित: गणित के साथ फिजिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/केमिस्ट्री/स्टैटिस्टिक्स जैसे विषय स्नातक स्तर पर पढ़े हों या इंजीनियरिंग स्नातक हों।

  • विज्ञान: जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और रसायन शास्त्र पढ़ा हो या इंजीनियरिंग से स्नातक हों।

  • सामाजिक विज्ञान: इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में से किसी दो विषय का अध्ययन, जिसमें इतिहास या भूगोल अनिवार्य।

  • भाषाएं: संबंधित भाषा को स्नातक स्तर पर ऑनर्स या सब्सिडियरी के रूप में पढ़ना जरूरी।

पेपर 2 (उच्च माध्यमिक)

संबंधित विषय में मास्टर डिग्री 50% अंकों के साथ और B.Ed./BA B.Ed./B.Sc. B.Ed. आवश्यक है।

  • 45% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और B.Ed. (NCTE Norms के अनुसार)।

  • 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और 3 वर्षीय B.Ed.-M.Ed. Integrated Course।

वाणिज्य के लिए: स्नातकोत्तर में कम से कम 50% अंक आवश्यक।
कंप्यूटर साइंस के लिए: MCA, BCA, BE, B.Tech (CS/IT) या समकक्ष उपाधि। इसमें B.Ed. अनिवार्य नहीं है।
कृषि के लिए: कृषि/उद्यान में स्नातक और संबंधित विषय में स्नातकोत्तर आवश्यक।
संगीत के लिए: संगीत शिक्षा में स्नातकोत्तर डिग्री 50% अंकों के साथ।

परीक्षा पैटर्न

  • परीक्षा CBT Mode में होगी।

  • कुल 150 प्रश्न होंगे।

  • 100 प्रश्न विषय-विशेष से और 50 प्रश्न शिक्षण कला एवं दक्षता से।

  • प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

  • परीक्षा की अवधि ढाई घंटे होगी।

पाठ्यक्रम

  • पेपर 1: राज्य विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तर का सिलेबस।

  • पेपर 2: राज्य विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर (ऑनर्स लेवल) का सिलेबस।

पासिंग मार्क्स

  • सामान्य वर्ग: 50%

  • पिछड़ा वर्ग: 45.5%

  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 42.5%

  • SC/ST, महिलाएं और दिव्यांग: 40%

आवेदन शुल्क

  • एक पेपर के लिए: सामान्य/EWS/BC/EBC – ₹960, SC/ST/दिव्यांग – ₹760।

  • दोनों पेपर के लिए: सामान्य/EWS/BC/EBC – ₹1440, SC/ST/दिव्यांग – ₹1140।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी –

  1. पंजीकरण

  2. फॉर्म भरना

  3. फीस का भुगतान

अभ्यर्थियों को हाल का पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा। फोटो सफेद या हल्के रंग की पृष्ठभूमि पर खिंचा होना चाहिए और चेहरा स्पष्ट दिखाई देना चाहिए।

साथ ही, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), आवासीय प्रमाणपत्र और दिव्यांग प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) अपलोड करना अनिवार्य होगा।

Bihar STET 2025 उन उम्मीदवारों के लिए बड़ा अवसर है जो शिक्षक बनने का सपना देखते हैं। इस बार परीक्षा का सर्टिफिकेट लाइफटाइम वैध होगा, जिससे उम्मीदवारों को भविष्य में बार-बार पात्रता परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदन की प्रक्रिया और योग्यता से जुड़ी सभी जानकारी समय पर जांचना जरूरी है, ताकि उम्मीदवार बिना किसी गलती के आवेदन पूरा कर सकें।

Read this article in

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

ब्रह्मपुत्र पर चीन की चाल? महाडैम के नीचे क्या छिपा है

ब्रह्मपुत्र नदी के रास्ते में क्या कोई ऐसा खतरा तैयार हो रहा है, जिसका...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

More like this

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

शिक्षक से बड़ा कौन? भारत की उस परंपरा की पड़ताल, जहाँ गुरु को देवता कहा गया

KKN पड़ताल। किसी बच्चे के हाथ में पहली बार कलम आती है, तो वह...

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, भारत की चलती-फिरती कहानी है

हिंदी दिवस पर विशेष: क्या आप जानते हैं कि हिंदी को ‘राष्ट्रभाषा’ नहीं, ‘राजभाषा’...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

मीनापुर की क्रांति गाथा: इतिहास के हाशिये से उठती एक पूरी पीढ़ी की आवाज

मीनापुर की क्रांति गाथा पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा लेखक : कौशलेन्द्र झा KKN पुस्तक समीक्षा। इतिहास...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...