Home Agriculture सरकारी बैंकों ने 1 मार्च से 15 मई के दौरान 6.45 लाख...

सरकारी बैंकों ने 1 मार्च से 15 मई के दौरान 6.45 लाख करोड़ रुपये के कर्ज को दी मंजूरी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

कोरोना वायरस के इस संकट के बीच सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) ने लघु और मझोले उद्योगों (MSME), कृषि और खुदरा सहित विभिन्न क्षेत्रों को 1 मार्च से 15 मई के बीच 6.45 लाख करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी दी। बता दे कि, इन बैंकों ने 8 मई तक 5.95 लाख करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी दी थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक ट्वीट में कहा, ”1 मार्च से 15 मई के बीच PSB ने 6.45 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऋण स्वीकृत किए। इनमें 54.96 लाख खाते MSME, कृषि तथा खुदरा क्षेत्र के हैं। साथ ही उन्होने कहा, ऋण देने में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, क्योंकि 8 मई तक ये आंकड़ा 5.95 लाख करोड़ रुपये था।

उन्होंने कहा, ”सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने 20 मार्च से 15 मई के बीच आपातकालीन ऋणों और कार्यशील पूंजी में बढ़ोतरी के रूप में 1.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति दी। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने लॉकडाउन की घोषणा के तुरंत बाद मार्च के अंतिम सप्ताह में अपने मौजूदा MSME और कॉरपोरेट कर्जदारों को ऋण देने के लिए एक आपातकालीन ऋण व्यवस्था की शुरुआत की। इस योजना के तहत बैंक कार्यशील पूंजी सीमा पर आधारित मौजूदा कोष का 10 फीसदी अतिरिक्त कर्ज के रूप में देते हैं, जिसकी सीमा अधिकतम 200 करोड़ रुपये है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version