सोमवार, मई 25, 2026 4:40 अपराह्न IST
होमCrimeबिहार में बेखौफ बदमाशो ने पुलिस का बोलेरो लूटा

बिहार में बेखौफ बदमाशो ने पुलिस का बोलेरो लूटा

Published on

शिवहर के पिपराढ़ी पुलिस गश्ती बोलेरो लेकर भागे बदमाश

शिवहर। बिहार में अपराधी किस कदर बेलगाम हो चुकें हैं, इसका खुलाशा सुन कर यकीनन आप चौक जायेंगे। जीहां बेखौफ अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल दिखाते हुए दिन के उजाले में गन प्वाइंट पर पुलिस गश्ती का बोलेरो लूट कर बिहार में कानून के राज को जबरदस्त चुनौती दे दी है।

घटना, शिवहर जिले के पिपराही की है। जानकारी के मुाबिक शुक्रवार की सुबह आधा दर्जन बदमाश एक स्कॉर्पियों से जा रहा था। पिपराही पुलिस की गश्ती दल ने जैसे ही स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की, स्कॉर्पियों सवार बदमाशो ने पुलिस के गश्ती दल पर फायरिंग करने लगे। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और स्कॉर्पियो को घेर लिया। इस बीच मौका मिलते ही बदमाशो ने बड़ी चालकी से अपना स्कॉर्पियो को वहीं छोड़ कर वहां खड़ी पुलिस की बोलेरो को लेकर भागने लगे।
रुन्नीसैदपुर पुलिस से हुआ एनकाउंटर
इस बीच पुलिस का बोलेरो लेकर भाग रहे बदमाशो का शिवनगर बांध के समीप रुन्नीसैदपुर पुलिस से सामना हो गया। पुलिस को देखते ही बदमाशो ने फिर से फायर खोल दिया। बदमाशो के द्वारा चलाई गई गोली समीप में खेल रहे एक आठ वर्षीय बच्चा को लगा और वह बुरी तरीके जख्मी हो गया। इसके बाद सभी बदमश पुलिस के बोलेरो से एनएच 77 के रास्ते मुजफ्फरपुर की ओर भागने लगे।
बेदौल ओपी पुलिस से भी हुआ एनकाउंटर
इस बीच औराई थाना के बेदौल के समीप बदमाशो का एक बार फिर से पुलिस का सामना हुआ। किंतु, पुलिस के अधिकारी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बदमाशो ने बेदौल ओपी के प्रभारी आशीष पासवान को गन प्वाइंट पर ले लिया। ओपी प्रभारी के कनपटी पर पिस्तौल सटा देख सिपाही विलास कुमार ने जैसे ही अपना बंदूक उठाया कि बदमाशो ने पुलिस पर जबरदस्त फायर खोल कर पुलिस को भागने के लिए विवश कर दिया। बदमाशो के इस फायरिंग में सिपाही बाल बाल बच गये और गोली उनके पैर को छू कर निकल गई।
गोविंद पितौझिया में बोलेरो छोड़ बाइक लूट कर भागे बदमाश
पुलिस के अधिकारी कुछ भी समझ पाते इससे पहले बदमाश एक बार से भागने में सफल हो गया। किंतु, पुलिस के द्वारा पीछा होते देख बदमाशो ने कोआही के समीप एनएच 77 को छोड़ कर बोलेरो समेत गोविंद पितौझीया गांव की ओर भागने लगे। हालांकि, गांव की सकरे रास्ते में तेज गति से बोलेरो चलाना जब मुश्किल होने लगा तो बदमाशो ने ग्रामीण सड़क पर ही पुलिस की लूटी हुई बोलेरो छोड़ कर समीप के एक खाद दुकानदार सुदर्शन कुमार की ग्लैमर बाइक लूट ली और बाइक से भागने लगे। जबकि, बाकी बचे बदमाश पैदल ही भागने लगे।
छानबीन में जुटी दो जिला की पुलिस
बहरहाल, बदमाशो का पीछा कर रही पुलिस ने गोविंद पितौझिया से बोलेरो को बरामद कर लिया है। पुलिस को बरामद बोलोरो में रखा हुआ बदमाशो का एक बैग भी मिला है। घटनास्थल पर पुलिस के डॉग स्क्वायड की टीम समेत पुलिस की अन्य टीम छानबीन में जुट गई है। शिवहर और सीतामढ़ के आरक्षी अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में औराई और बेलसंड समेत कई थाना की पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करके बदमाशो की तलाशी में जुटे है। जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर के कटरा पुलिस ने इस सिलसिले में संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। फिलहाल, इस घटना की इलाके में जबरदस्त चर्चा है और बिहार में कानून के राज पर भी अब सवाल उठने लगे है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

भारत के खिलाफ डीप स्टेट की साजिश और Narrative Warfare का बड़ा खुलासा

क्या भारत सिर्फ सीमा पर लड़ाई लड़ रहा है… या फिर देश के खिलाफ...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

क्या पेट्रोलियम संकट की तरफ बढ़ रहा है भारत?

मिडिल ईस्ट की आग, अमेरिका की शांति वार्ता और भारत पर मंडराता खतरा KKN ब्यूरो।...

रजरप्पा का रहस्य | जहां देवी ने खुद काट लिया अपना सिर

क्या आपने कभी ऐसी देवी के बारे में सुना है… जिन्होंने स्वयं अपना सिर...

More like this

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

गया में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

बिहार के Gaya शहर में एक निजी क्लिनिक में मरीज की मौत के बाद...

झोलाछाप डॉक्टर ने यू-ट्यूब वीडियो देखकर किया ऑपरेशन गर्भवती महिला की मौत

Bhagalpur जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक...

बिहार के कई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बिहार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राज्य के चार प्रमुख...

सीतामढ़ी में बाइक सवार बदमाशों ने रामबाबू राय को गोलियों से भूना

बिहार में Crime और Law and Order को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल...

मोतिहारी में ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटी कैंची से हुई महिला की मौत

बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया यह मामला न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि...

मुजफ्फरपुर में दारोगा की रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल, प्रशासन में हड़कंप

बिहार में सुशासन और 'जीरो टॉलरेंस' के दावों के बीच मुजफ्फरपुर जिले से एक...