होमCrimeहजरतपुर से तीन रोज के भीतर दो शव मिलने से सनसनी

हजरतपुर से तीन रोज के भीतर दो शव मिलने से सनसनी

Published on

एक कटी अंगुली, दो जोड़ी चप्पलें व एक तौलिया भी पुलिस ने की बरामद

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत मीनापुर के हजरतपुर गांव में बीते 72 घंटे के अंदर दो प्रॉपर्टी डीलरों के शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है। गुरुवार को अहियापुर थाना के दादर के बिजली सहनी का शव गांव के बांसवाड़ी में मिला। मौके से पुलिस ने शव के समीप से एक कटी हुई अंगुली, दो जोड़ी चप्पलें व एक तौलिया भी बरामद किया है। इससे पहले तीन जून को कांटी के कलवारी के हरिचंद्र सहनी का शव इसी बांसवाड़ी से मिला था। दोनों के शव मिलने के स्पॉट में 10 से 15 मीटर की दूरी बताई जा रही है। दोनों प्रॉपर्टी डीलर अपने तीन अन्य साथी के साथ सोमवार की शाम से घर से निकले थे।

 

जमीनी विवाद में हत्या की है आशंका

यह मामला मीनापुर पुलिस के लिए पहेली बन गया है। अबतक पुलिस दोनों की मौत की वजह का खुलासा नहीं कर सकी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच जमीन विवाद से जोड़कर कर रही है। इधर, गुरुवार की सुबह हरिचंद्र सहनी की पत्नी ने शव की पहचान की और पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए ले गई। वहीं, बिजली सहनी के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। शुक्रवार को डॉक्टर पोस्टमार्टम करेंगे।
पुलिस सूत्रों की माने तो आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या की गई है। हत्या एक ही तरीके से की गई है। शव सड़ने से जख्म भी स्पष्ट नहीं हैं। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के तरीके के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी। बिजली सहनी के शव के पास मिली कटी अंगुली किसकी है, इस बारे में भी कुछ स्पष्ट पता नहीं चल सका है। इधर, अहियापुर थानेदार धनंजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को दादर के बिजली सहनी के पुत्र ने अपहरण व अनहोनी की आशंका लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें कांटी के हरिचंद्र सहनी, दादर के उमा शंकर सहनी और दो अन्य अज्ञात पर पिता को घर से बुलाकर ले जाने की बात कही थी। इनमें से दो के शव मीनापुर के हजरतपुर से मिले है। जांच शुरू कर दी गई है। उमाशंकर व दो अन्य अज्ञात का सुराग लगाया जा रहा है। मृतक हरिशचंद्र सहनी के परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।

सोमवार से साथ लापता थे बिजली सहनी

एफआईआर कराते वक्त बिजली सहनी के पुत्र शशि कुमार सहनी ने आशंका जताई थी कि जमीन विवाद में आस-पड़ोस के कुछ लोगों ने हत्या की नीयत से उन्हें अगवा कर लिया है। वह सोमवार की शाम कांटी के हरिचंद्र सहनी, उमाशंकर सहनी व दो अन्य के साथ घर से निकले थे। रात तक नहीं लौटे और मोबाइल भी बंद था। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी थी।

पड़ोसी से हुआ था विवाद
शशि कुमार सहनी ने बताया कि पिता बिजली सहनी शहर के नगर थाना क्षेत्र के एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ मिलकर जमीन खरीद-फरोख्त करने का काम करते थे। कुछ दिनों से पड़ोस के ही एक-दो लोगों से विवाद चल रहा था। दोनों रिश्ते में जीजा-साला हैं। उक्त दोनों लोगों ने देख लेने की धमकी दी थी।

पुलिस ने मामले को लिया गंभीरता से
फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दिया है। डीएसपी पूर्वी गौरव पांडेय ने बताया कि यह प्रॉपर्टी डिलिंग से जुड़ा मामला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। हत्या की वजह पता लगाने का निर्देश अहियापुर व मीनापुर पुलिस को दे दिया गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

फरक्का जलसंधि: बिहार की बाढ़, बंगाल का बंदरगाह और बांग्लादेश का पानी—30 साल बाद फिर क्यों खड़ा हुआ सबसे पेचीदा सवाल?

1996 की गंगा जलसाझेदारी संधि दिसंबर 2026 में समाप्त होने वाली है। बिहार में...

बिहार की जेन-जी के सामने सबसे बड़ा सवाल: नौकरी मिलेगी या भविष्य बदलेगा?

सम्राट चौधरी सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार, कौशल, शिक्षा, इंटर्नशिप और परीक्षा सुधार...

चीन का खतरा: सीमा पर सैनिकों से ज्यादा खतरनाक है सड़क, गांव और ब्रह्मपुत्र पर बनता नया सामरिक जाल

अरुणाचल में 60 किलोमीटर घुसपैठ का दावा निकला भ्रामक, लेकिन खतरा पूरी तरह काल्पनिक...

पढ़ाई महंगी, नौकरी और परीक्षा पर भरोसा भी संकट में

कैंपस से सड़क तक बढ़ती बेचैनी सिर्फ बेरोजगारी की कहानी नहीं; यह उस पीढ़ी...

More like this

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच और अभियोजन पर उठाए सवाल

आठ साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत का फैसला KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

गया में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

बिहार के Gaya शहर में एक निजी क्लिनिक में मरीज की मौत के बाद...

झोलाछाप डॉक्टर ने यू-ट्यूब वीडियो देखकर किया ऑपरेशन गर्भवती महिला की मौत

Bhagalpur जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक...

बिहार के कई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बिहार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राज्य के चार प्रमुख...