डीपीओ कार्यालय
बिहार का शिक्षा महकमा एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गया है। दरअसल, मुजफ्फरपुर के डीपीओ स्थापना कार्यालय की खिड़की तोड़कर कई महत्वपूर्ण फाइलों की चोरी हो गई है। बतातें चलें कि यह वहीं फाइलें हैं, जिसकी जांच चल रही थी। इसमें शिक्षकों के वेतन से संबंधित कागजात भी शामिल हैं। फिलहाल, डीपीओ स्थापना विनय कुमार ने चोरी की एफआईआर दर्ज करा दी है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को जब अधिकारी अपने कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय की खिड़की टूटी हुई थी। इसके बाद हड़कंप मच गया। बाहर में दो बोरा कागजात फेंके हुए थे । बताया जा रहा है इस कार्यालय में शिक्षकों पर लगे तमाम आरोपों की फाइलें थीं। कई के खिलाफ आरोप पत्र भी था। किस पर किस तरह की कार्रवाई होनी है, ये फाइलें भी यहीं रखीं थीं। आशंका जताई जा रही जांच को प्रभावित करने व कार्रवाई को दबाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है।
मुजफ्फरपुर के डीपीओ स्थापना विनय कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह नहीं बताया जा सकता कि कितनी फाइलें गायब हैं। लेकिन आलमारी पर रखीं आरोप पत्र की फाइलें गायब हैं। अधिकारी ने कहा कि मिलान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आलमारी में वेतन संबंधी व आरोपों की फाइलें भी थीं, जो गायब हो चुकीं हैं।
This post was published on अक्टूबर 23, 2018 13:59
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More