होमCrimeबैंकों में चोरी का प्रयास तेज, पुलिस को नहीं मिल रहा है...

बैंकों में चोरी का प्रयास तेज, पुलिस को नहीं मिल रहा है गिरोह का सुराग

Published on

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार का ग्रामीण इलाका सिर्फ कोरोना वायरस के खतरो से ही नहीं लड़ रहा है। बल्कि, बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरो के लौटने और अचानक बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न होने की खतरो से भी जूझ रहा है। गांव में इसका साइड इफेक्ट दिखने लगा है। चोरी की घटनाओं में अचानक तेजी आ गई है। मुजफ्पुरपुर के मीनापुर और सिवाईपट्टी थाना के इलाको में एक पखबारे के भीतर इंडियन बैंक की दो शाखा में चोरी का प्रयास, इसी ओर इशारा करती है। दूसरी ओर पुलिस के अधिकारी इसको गंभीरता से लेने को फिलहाल तैयार नहीं है। नतीजा, निकट भविष्य में ग्रामीण समाज में अपराध तेजी से पांव पसार लें, तो किसी को आश्चर्य नहीं होगा।
अब जरा घटना पर गौर करिए। दरअसल, 11 मई से 25 मई के बीच मीनापुर और सिवाईपट्टी थाना के अंदर इंडियन बैंक की दो शाखा में चोरी का प्रयास होता है। पुलिस गिरोह का पर्दाफास करना तो दूर, एक अदद सुराग इखट्ठा करने में भी नाकाम हो जाती है। यानी घटना को अंजात देने वाला शातिर चोर छुट्टा घूम रहा है। इस बीच इंडियन बैंक ने ताबड़तोड़ चोरी की दो घटनाओं के बाद अपने उच्चाधिकारी को जांच का निर्देश दिया। 28 मई को सहायक महाप्रबंधक चन्द्रभूषण सिंह व जोनल सिक्योरिटी पदाधिकारी पंकज मिश्रा मीनापुर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।
आरंभिक जांच के बाद अधिकारी द्वय ने मीडिया को जो बताया, वह चौकाने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि 25 मई की रात 12.15 बजे सीसीटीवी कैमरा बंद हो जाता है। जाहिर है इसको किसी ने बंद किया होगा। हालांकि, इससे ठीक पहले तीन लोग टार्च की रौशनी में भीतर प्रवेस करते हुए सीसीटीवी में कैद हो चुका हैं। ये लोग कौन है? पुलिस के अधिकारी बतातें है कि हमे सीसीटीवी का फुटेज नहीं मिला है। इधर, बैंक के अधिकारी फुटेज जमा कर देने की बात कहतें है। अब कौन झूठ बोल रहा है और कौन सच? पर, इतना तो तय है कि दो विभागो के हीलाहवाली का लाभ अपराधी उठा रहा है। बहरहाल, सहायक महाप्रबंधक ने रिजर्ब बैंक के गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने का निर्देश जारी करके अपने कर्तव्य को पूरा कर लिया है।

कई समानताओं पर पुलिस की नजर नहीं

इंडियन बैंक की मीनापुर और बनघारा शाखा में हुई चोरी पर गौर करें तो कई समानाएं देखने को मिल जाती है। मशलन, दोनों शाखा में चोरों ने खिड़की का ग्रिल तोड़कर बैंक में प्रवेश किया और दोनों जगह से गार्ड की वर्दी चोरी करके चोर अपने साथ ले गए हैं। इसके अतिरिक्त और भी कई समानताएं है, जो दोनों बैंक की चोरी में एक ही गिरोह के होने की ओर इशारा करती है। बनघारा में सीसीटीवी बंद था और मीनापुर में चोरो ने सबसे पहले सीसीटीवी को बंद कर दिया। इससे प्रतीत होता है कि गिरोह के लोग पहले से बैंक की रेकी कर चुके थे और सीसीटीवी से बचने का उनके पास फुलप्रुफ प्लान था। इतना अधिक समानता होने के बाद भी इंडियन बैंक की मीनापुर शाखा में 25 मई की रात और बनघारा शाखा में 11 मई की रात में चोरी का असफल प्रयास करने वाले गिरोह की पहचान नहीं होना, चौका देता है। बहरहाल, पुलिस ने दोनों मामले में अज्ञात चोरों पर एफआईआर दर्ज करके अनुसंधान का स्वांग भर रही है। किंतु, सच्चाई ये है कि पुलिस की तफ्तिश आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
सिवाईपट्टी थानाध्यक्ष कुमार संतोष रजक ने बतातें है कि बनघारा बैंक का सीसीटीवी बंद रहने से गिरोह का सुराग नहीं मिल रहा है। वहीं मीनापुर के थाना अध्यक्ष राज कुमार बताते है कि मीनापुर बैंक के अधिकारी जांच में सहयोग नहीं कर रहें है। इधर, शाखा प्रबंधक सुधांशु शेखर झा ने बताया कि बैंक के अधिकारी जांच में पुलिस को हरसम्भव मदद करने को तैयार है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

विश्वकर्मा पूजा: मशीन पर फूल चढ़ाने की परंपरा या इंसान के हुनर को सलाम?

ऋग्वेद के ‘विश्वकर्मन्’ से आधुनिक कारखाने तक पहुंची परंपरा में आखिर छिपा संदेश क्या...

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, भारत की चलती-फिरती कहानी है

हिंदी दिवस पर विशेष: क्या आप जानते हैं कि हिंदी को ‘राष्ट्रभाषा’ नहीं, ‘राजभाषा’...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

तीस मिनट में 9 मीटर पानी! क्या हिमालय बदल रहा है?

26 अगस्त 2026 को नेपाल-चीन सीमा के पास आई विनाशकारी बाढ़ ने हिमालय की...

More like this

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

मीनापुर की क्रांति गाथा: इतिहास के हाशिये से उठती एक पूरी पीढ़ी की आवाज

मीनापुर की क्रांति गाथा पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा लेखक : कौशलेन्द्र झा KKN पुस्तक समीक्षा। इतिहास...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच और अभियोजन पर उठाए सवाल

आठ साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत का फैसला KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...