भाजपा नेता की हत्या
बिहार के बेखौफ अपराधियों ने भाजपा के महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना कटिहार के कदवा प्रखंड की है। बताया जा रहा है कि तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने घात लगाकर सालमारी के गोविंदपुर बलदियागाछी सड़क मार्ग पर गुरुवार की शाम पांच बजे वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटनास्थल से नाइन एमएम के तीन और देसी कट्टा का एक खोखा बरामद किया है।
परिजनों के अनुसार मृतक राजू राय अपने बाइक से सालमारी बाजार से अपने गांव कदवा प्रखंड के सदाबपुर लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने ताबड़तोड़ तीन से चार गोलियां दाग दी। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की मां मौड़ी देवी जिला परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 19 के सदस्य हैं। वहीं पिता बलिया बेलौन थाना में चौकीदार है। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
This post was published on अक्टूबर 5, 2018 19:42
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More