होमCrimeअपने ही साथी की गोली से ही मारा गया शार्प शूटर

अपने ही साथी की गोली से ही मारा गया शार्प शूटर

Published on

मोतिहारी। शार्प शूटर अभिषेक झा अपने ही साथियों की गोली से मारा गया। वह बिहार के कुख्यात संतोष झा गैंग का शार्प शूटर था। दरअसल, यह घटना भागने के क्रम में हुआ। उसे ढाका के एसडीजेएम कोर्ट में पेशी के लिये लाया गया था और पुलिस कस्टडी से भागने के दौरान वह अपने ही साथियों की गोली का शिकार हो गया।

रंगादारी के मामले में होनी थी पेशी
घटना सोमवार को दिन के लगभग साढ़े बारह बजे की है। कुख्यात अभिषेक शिवहर के श्यामपुर भटहां थाने के डुमरी का था। पूर्वी चंपारण के ढाका फुलवरिया घाट पर पुल बना रही कम्पनी से रंगदारी मामले में उसकी ढाका कोर्ट में पेशी होनी थी। अभिषेक फिलहाल शिवहर मंडल कारा में दरभंगा के दो इंजीनियरों की हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहा था। शिवहर से उसे मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया।
कोर्ट में पेशी से पहले भागने का कर रहा था प्रयास
पुलिस के अनुसार, मोतिहारी केन्द्रीय कारा से ढाका कोर्ट में पेशी के लिए आने के बाद अभिषेक ने शौच का बहाना किया। शौच के बाद अभिषेक जब बाहर आया तो कचहरी के मेन गेट पर हथकड़ी पकड़े हवलदार वशिष्ठ मुनि तिवारी की आंख में उसने मिर्ची पाउडर झोंक दी। इसके बाद हथकड़ी छुड़ाने की कोशिश करने लगा। तभी अभिषेक के दो साथी भी वहां पहुंच गए और उसको पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने का प्रयास करने लगे।
ऐसे लगी गोली
हवलदार ने जब हथकड़ी नहीं छोड़ी तो साथियों ने उस पर गोली चला दी। छीना-झपटी के चलते संयोगवश गोली हवलदार की जगह अभिषेक के पेट में लग गई। गोली लगते ही कैदी अभिषेक जमीन पर गिर गया। तब अभिषेक के साथियों ने वहां मौजूद एक अन्य सिपाही देवेन्द्र सिंह के सिर पर पिस्तौल की बट से वार किया। सिपाही का सिर फट गया। इस बीच अभिषेक को गोली लगने के बाद जमीन पर छटपटाते देख उसको भगाने आए दोनों साथी घबरा गए। उनको पकड़ने के लिए अन्य सिपाही जब तक मोर्चा संभालते दोनों भागने लगे। इस दौरान उनकी पिस्टल नीचे गिर पड़ी। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल, तीन खोखे व तीन कारतूस बरामद किये हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

तीस मिनट में 9 मीटर पानी! क्या हिमालय बदल रहा है?

26 अगस्त 2026 को नेपाल-चीन सीमा के पास आई विनाशकारी बाढ़ ने हिमालय की...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

More like this

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच और अभियोजन पर उठाए सवाल

आठ साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत का फैसला KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

गया में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

बिहार के Gaya शहर में एक निजी क्लिनिक में मरीज की मौत के बाद...

झोलाछाप डॉक्टर ने यू-ट्यूब वीडियो देखकर किया ऑपरेशन गर्भवती महिला की मौत

Bhagalpur जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक...

बिहार के कई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बिहार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राज्य के चार प्रमुख...