होमCrimeराजधानी में अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलियों से भूना, मरने वाला भी एक...

राजधानी में अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलियों से भूना, मरने वाला भी एक शॉर्प शूटर था

Published on

बिहार की राजधानी पटना, बीते दिनो एक बार फिर से गैंगवार का गवाह बन गया। निशाने पर था शॉर्प शूटर तबरेज आलम। बताया गया कि तबरेज आलम जेल में बंद बाहुबली पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के लिए काम करता था। अपराधियों ने शहाबुद्दीन के शॉर्प शूटर 38 वर्षिय तबरेज आलम को दिन के उजाले में राजधानी की सड़को पर गोलियों से भून दिया।

ऐसे हुई घटना

दिन शुक्रवार और समय दोपहर के करीब 3 बजे थे। कोतवाली थाने की बाउंड्री से सटे एक मस्जिद से नमाज अदा करके तबरेज आलम वापस अपनी गाड़ी में बैठने जा रहा था। गाड़ी का गेट खोलने को आगे बढ़ा ही था कि बाइक सवार अपराधियों ने दनादन गोलियां बरसा दीं। एक बाइक पर दो की संख्या में आये नकाबपोश शूटरों ने उस पर छह राउंड गोलियां बरसायीं। गोली लगते ही तबरेज गिर गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाली पुलिस ने तबरेज को अपनी गाड़ी में लादकर पीएमसीएच ले गये। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पूरी तैयारी में आये थे अपराधी

तबरेज को निशाने पर लेने से पहले अपराधियों ने पूरी तैयारी कर रखी थी। अपराधियों ने रेकी भी किया था। कोतवाली थाने से जैसे ही वह नमाज पढ़कर वह बाहर निकला, अपराधियों को उसकी खबर मिल गयी। कुछ संदिग्ध थाने से पहले चाय दुकान मोड़ पर भी खड़े थे। वहां भीड़ थी, लिहाजा शूटरों ने उसके आगे बढ़ने का इंतजार किया। जैसे ही वह गाड़ी का गेट खोलने आगे बढ़ा अपराधियों ने उस पर गोलियां दाग दीं। पास खड़े कुछ लोगों ने अपराधियों को खदेड़ने की कोशिश भी की लेकिन वे हथियार लहराते हुये भाग निकले।

मास्क पहने हुए थे शूटर

बाइक चलाने वाले अपराधियों ने हेलमेट पहन रखी थी जबकि पीछे बैठे शूटर ने काले रंग की टोपी पहनी थी। शूटर की कद-काठी पांच फुट से ऊपर की थी। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर स्थित एक चाय दुकान के पास ही एक संदिग्ध खड़ा था। बताया गया कि वह लाइनर की भूमिका में खड़ा था। बहरहाल, तबरेज की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार लोगो पर एफआईआर दर्ज की है। नामजद हुए आरोपियों में अरवल के रुमी मल्लिक, सब्जीबाग के डब्लू मुखिया, पटना के अंजर खान और जहानाबाद के फारुख आलम शामिल हैं। यह एफआईआर मृतक की पत्नी के बयान पर दर्ज की गयी है।

हिस्टीशीटर था तबरेज

शॉर्पशूटर तबरेज मूल रूप से जहानाबाद जिले के शेख आलम चौक, वार्ड नंबर 13 का रहनेवाला था। पटना में वह फ्रेजर रोड स्थित ग्रैंड चंद्रा अपार्टमेंट में रहता था। उस पर पटना, सीवान और धनबाद में हत्या, रंगदारी, जान से मारने की कोशिश, आर्म्स एक्ट सहित आर्धा दर्जन से अधिक केस दर्ज है। इससे पहले सीवान में डेढ़ दशक पहले हुये एक एनकाउंटर में तबरेज बाल-बाल बचा था। पटना के आमलगंज का रहनेवाला उसका एक साथी सुल्तान मियां उस एनकाउंटर में मारा गया था। उस वक्त तबरेज शहाबुद्दीन के लिये दूसरे जिलों में जाकर भी आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

More like this

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

पटना समेत पूरे बिहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। राज्य...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

Patna Double Decker Bus : जेपी गंगा पथ पर निजी बुकिंग शुरू, अब बस में मनाएं जन्मदिन और एनिवर्सरी

पटना में शहरी पर्यटन को नया अनुभव देने की दिशा में एक अनोखी पहल...

माघी पूर्णिमा पर बिहार में सड़क दुर्घटनाओं और गंगा में डूबने से 9 लोगों की मौत

बिहार में माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए जा रहे...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

Unity Mall Patna : अटल पथ के पास बनेगा प्रधानमंत्री एकता मॉल

Patna में एक और बड़ी विकास परियोजना जल्द आकार लेने जा रही है। राजधानी...