मंगलवार, फ़रवरी 10, 2026 11:31 पूर्वाह्न IST
होमCrimeश्रीलंका के सीरियल ब्लास्ट में मारे गए 290 लोगों में से 6...

श्रीलंका के सीरियल ब्लास्ट में मारे गए 290 लोगों में से 6 भारतीय

Published on

श्रीलंका के सीरियल ब्लास्ट में भारत के 6 लोगो समेत 290 लोगो के मौत की पुष्टि हो चुकीं है। ईस्टर के मौके पर गिरजाघर और पांच-सितारा होटलों में आठ आत्मघाती हमले हुए थे। इसमें करीब 500 अन्य लोग घायल हो गएं हैं। श्रीलंकाई पुलिस ने इस मामले में अभी तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है।


कर्नाटक के दो विधायको के मौत की आशंका


श्रीलंका में हुए बम धमाकों में कर्नाटक के दो जेडीएस विधायको की मौत होने की आशंका है। यह आशंका स्वयं कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमार स्वामी ने जाहिर की है। इससे पहले मरने वालों में छह भारतीय के शामिल होने की बात कही गई थी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने धमाके मारे गए दो अन्य लोगों की सोमवार को पहचान भी की। स्वराज ने कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त ने ट्वीट को रीट्वीट किया। उच्चायुक्त ने ट्वीट किया, ” हम बड़े दुख के साथ कल हुए हमले में दो लोगों के. जी हनुमंतरायप्पा और एम रंगयप्पा के निधन की पुष्टि करते हैं। स्वराज ने रविवार को सिलसिलेवार ट्वीट में तीन भारतीयों लक्ष्मी, नारायण चंद्रशेखर और रमेश के मारे जाने की पुष्टि की थी। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को हुए बम धमाके में केरल के पी एस रसायिना के मारे जाने की पुष्टि की थी। गौरतलब है कि श्रीलंका में रविवार को गिरजाघरों तथा पांच सितारा होटलों में ईस्टर के मौके पर आत्मघाती हमलों सहित आठ बम धमाकों में कम से कम 290 लोगों की जान चली गई हैं और करीब 500 लोग घायल हुए हैं।


यूएनएओसी ने की हमले की निंदा


संयुक्त राष्ट्र सभ्यता गठबंधन (यूएनएओसी) के प्रमुख मिगुएल मोराटिनोस ने श्रीलंका में रविवार को हुए हमले की निंदा की है। मोराटिनोस के प्रवक्ता निहाल साद ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उन्होंने इस बर्बतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा, “यह आतंकी हमले हमें आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक रुख अपनाने से नहीं रोक सकते।” उन्होंने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए अपने कार्य योजना को विकसित करने के लिए काम जारी रखने की प्रतिज्ञा की जिससे उपासक शांति और करुणा की भावना से अपने अनुष्ठानों का पालन कर सकें।


बाल-बाल बची तमिल अभिनेत्री


पुलिस प्रवक्ता रूवन गुनासेखरा ने बताया कि पहला धमाका स्थानीय समयानुसार सुबह 8: 45 बजे हुआ। उन्होंने कहा कि ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान कोलंबो के सेंट एंथनी चर्च, पश्चिमी तटीय शहर नेगेम्बो के सेंट सेबेस्टियन चर्च और बट्टिकलोवा के एक चर्च को निशाना बनाया गया। वहीं अन्य तीन धमाके कोलंबो स्थित पांच सितारा होटलों – शंगरीला, द सिनामोन ग्रांड और द किंग्सबरी में हुए। छह धमाकों के कुछ घंटों बाद सातवां धमाका कोलंबो चिड़ियाघर के नजदीक एक होटल में हुआ। आठवां धामाका दमेतागोडा इलाके में तब हुआ जब फिदायीन हमलावर ने पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश करने पर खुद को उड़ा लिया। इसमें चार पुलिसवालों की मौत हो गई।


मरने वालों की हो रही है शिनाख्त


गुनासेखरा ने बताया कि 66 शवों को नेशनल हॉस्पिटल में रखा गया है। जबकि, 260 का वहां इलाज चल रहा है। वहीं नेगेम्बो के अस्पताल में 100 शवों को पहुंचाया गया है। इस बीच 100 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं कोलंबो स्थित अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि शवों में कम से कम नौ शव विदेशी नागरिकों के हैं। श्रीलंका के विदेश सचिव रविंथा अरियासिंघे ने कहा कि कम से कम 27 विदेशियों की धमाकों में मौत हुई है। मरने वालों की शिनाख्त की कोशिश जारी है।


भारतीय उच्चायोग भी निशाने पर


श्रीलंका के आईजीपी पुजीथ जयसुंदरा ने कहा कि 11 अप्रैल को खुफिया जानकारी मिली थी कि कट्टरपंथी संगठन ‘नेशनल थौवीथ जमात’ गिरजाघरों और भारतीय उच्चायोग पर हमले की योजना बना रहा है। इसके मद्देनजर पूरे देश में अलर्ट जारी किया गया था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

आज का राशिफल, सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

Horoscope 10 February 2026 Aaj Ka Rashifal ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार...

Bank of Baroda Recruitment 2026 : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका, ऑनलाइन आवेदन शुरू

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने...

Raxaul में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति, तीन श्रद्धालु घायल

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के Raxaul में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार...

More like this

00:07:40

क्या है ग्वादर का सच: अरब सागर के किनारे कैसे भूख और प्यास के बीच चीन का हो गया कब्ज़ा

ग्वादर, जिसे पाकिस्तान का भविष्य कहा गया, आज सवालों के घेरे में है। CPEC,...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

जब जगमगा उठा जर्मनी का आसमान

19 जनवरी 2026 — एक रात जो खगोल विज्ञान और सोशल मीडिया दोनों पर...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

77वें गणतंत्र दिवस पर देश में उत्साह और गर्व का माहौल

भारत सोमवार, 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

मोतिहारी में बनेगा इतिहास, विराट रामायण मंदिर में 17 जनवरी को होगी दुनिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग की स्थापना

बिहार के मोतिहारी जिले के कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर में 17 जनवरी को...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

गया में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

बिहार के Gaya शहर में एक निजी क्लिनिक में मरीज की मौत के बाद...
00:13:59

क्या है ट्रंप की तानाशाही का खौफनाक सच

कहतें हैं… रात के सन्नाटे में समंदर हमेशा बेचैन नहीं होता। लेकिन उस रात…...