रॉकी यादव ने ही की थी आदित्य की हत्या

गया रोडरेज में कोर्ट ने चार लोगो को दोषी करार दिया

गया। बिहार के चर्चित रोडरेज केस में गया की अदालत ने मुख्य आरोपी रॉकी यादव सहित चार आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत इन चारों आरोपियों की सजा पर फैसला छह सितंबर को सुनायेगी। मुख्य अभियुक्त रॉकी यादव एमएलसी मनोरमा देवी का बेटा है। रॉकी के साथ पिता बिंदी यादव व चचेरे भाई टेनी यादव और बॉडीगार्ड को भी दोषी करार दिया गया है।
रॉकी पर आरोप है कि वह 12वीं के छात्र आदित्य सचदेवा की गोली मारकर हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उसने रॉकी की कार को ओवरटेक किया था। घटना पिछले साल 7 मई की है। आदित्य के मां-पिता ने कहा कि उन्हें अदालत पर पूरा भरोसा है। दरअसल, 7 मई 2016 को आदित्य अपने दोस्तों के साथ कार से बोधगया से गया लौट रहा था। सफर में रॉकी यादव से साइड देने को लेकर झगड़ा हुआ और रॉकी ने उसे गोली मार दी। इस मामले ने बिहार की राजनीति को गर्मा दिया था। आदित्य को अस्पताल ले जाते जाते ही उसकी रास्ते में ही मौत हो गई थी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Discover more from KKN Live

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply