होमCrimeवीडियो फुटेज से हुआ चौकाने वाला खुलाशा

वीडियो फुटेज से हुआ चौकाने वाला खुलाशा

Published on

बैंककर्मी और जमाकर्ता की लापरवाही आई सामने

मुजफ्फरपुर। एसबीआई की एसकेएमसीएच शाखा के कैश काउंटर से रुपये गायब करने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो फुटेज से कई खुलाशा होने की उम्मीद है। बहराल, रुपये से भरा थैला उड़ाये जाने की घटना से सब हैरान हैं। बैंक में मौजूद ग्राहक से लेकर पुलिस अधिकारी यह जानकर उलझन में हैं कि इतनी बड़ी रकम को किस तरह आसानी से अपराधी लेकर चलते बने और इसकी भनक न तो बैंककर्मी को लगी और न ही पेट्रोल पंप कर्मी संजीव कुमार उर्फ गुड्डू को। जब उचक्के रुपये लेकर भाग निकले तब बैंक में हल्ला हुआ। लोगों ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाया है।

बतातें चलें कि 8.5 लाख रुपये से भरा थैला मीनापुर के जिला पार्षद वीणा देवी के पति और पूर्व जिला पार्षद व जदयू नेता मिथलेश यादव के पेट्रौल पंप का है। दरअसल, वीडियो फुटेज में बैंककर्मी व जमाकर्ता की घोर लापरवाही सामने आई है। बिना किसी रोकटोक के जमाकर्ता रुपये जमा करने के लिए काउंटर के आगे की बजाए पीछे से पहुंचता है। वह रुपये वाला थैला काउंटर कर्मी के पीछे रख निश्चिंत हो जाता है। वहीं उसके पीछे-पीछे ही घुसा उचक्का थोड़ा इंतजार कर तेजी से थैला उठाकर करीब तीन-चार काउंटर पार करते हुए बाहर निकल जाता है। बावजूद इसके किसी को उसकी इस हरकत पर संदेह नहीं होना चौका देने वाली घटना है। बतातें चलें कि बैंक में तैनात गार्ड करीब एक महीने से छुट्टी पर है। उसका एक्सीडेंट हुआ था। इसके बाद से ही बैंक की सुरक्षा भगवान भरोसे है।
वीडियो फुटेज से स्पष्ट हो जाता है कि बदमाशों ने रुपये उड़ाने की पूरी तैयारी कर ली थी। उचक्के को पहले से पता था कि पेट्रोल पंप के रुपये काउंटर के पीछे से जाकर जमा किये जाते हैं। वहीं, उचक्के ने बैंक में चल रही मेंटनेंस के काम का भी पूरा फायदा उठाया। पेट्रौल पंप कर्मी के रुपये जमा करने के लिए आने के साथ ही उचक्का पीछे लग गया था। बहरहाल, टाउन डीएसपी आशीष आनंद ने कैश काउंटर के पीछे अनाधिकृत रूप से बदमाश के पहुंचने और बैंक में सुरक्षा प्रबंध की भी जांच शुरू कर दी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बिहार में भूमि सर्वेक्षण और भूमाफिया का कॉकटेल?

क्या रिकॉर्ड सुधार की मुहिम में सेंध लगा रहे हैं फर्जी दावेदार KKN ब्यूरो। जमीन...

बिहार की सड़कें समय से पहले क्यों टूट जाती हैं?

जब सड़क टूटती है, तो केवल डगर नहीं बिखरता... KKN ब्यूरो। बारिश की पहली फुहार...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना? (भाग–2)

क्या पेपर लीक केवल आज की समस्या है? KKN ब्यूरो। यदि कोई यह मानता...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना?

जब प्रश्नपत्र नहीं, भविष्य लीक होने लगे... KKN ब्यूरो। किसी राष्ट्र का भविष्य उसकी सीमाओं...

More like this

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...