मुजफ्फरपुर। सकरा के बघनगरी गांव से मानवता को कलंकित करने वाली खबर सुर्खियों में है। दरअसल बीते दिनो गांव के कथित दबंगो ने महादलित महिलाओं को देवस्थान व मंदिर में पूजा करने से मना करके मानवीय मूल्यों को शर्मसार कर दिया है। बात यही खत्म नही होती। बल्कि, जानकारी के मुताबिक इसका विरोध करने पर दबंगों ने महिला सहित कई लोगो की पिटाई भी कर दी। यह महिलाएं शादी के अवसर पर देवस्थान व मंदिर में पूजा करने पहुंची थीं।
इस मामले में सकरा थाना में एफआईआर दर्ज हो गया है। दर्ज एफआईआर में श्रीनाथ मिश्र, अमन कुमार, शिव कुमार मिश्र के अलावा पांच अज्ञात को आरोपित किया गया है। इधर, आरोपितो ने देवस्थल पर पूजा करने से रोकने के आरोप को गलत बतातें हुए कहा कि पूजा के दौरान अश्लील गाना बजाकर नाचने से मना करने पर हमला कर देने का आरोप लगाया है। पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है।
This post was published on मई 8, 2017 17:14
Lok Sabha Election 2024 : NDA प्रत्याशी वीणा देवी VS बाहुबली मुन्ना शुक्ला | Bihar… Read More
आखिर कब बनेगा इस नदी पर पुल? करीब 150 लोगों की मौत हो चुकी है... Read More
Loksabha Election 2024: बिहार की वैशाली लोक सभा सीट पर चुनावी टक्कर | Bihar Politics… Read More
क्या नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी... संपूर्ण बहुमत के साथ... तीसरी बार फिर से… Read More
Vaishali Lok Sabha Seat । Election 2024: वैशाली में किसका पलड़ा भारी ?। Veena Devi… Read More
जनप्रतिनिधि से क्यों, मतलब नहीं है मोतीपुर के इस बुजुर्ग को... Read More