मीनापुर। थाना क्षेत्र के हरका मानशाही गांव के झुन्ना कुमार शाही ने सात फेरो के सातो वचन को तार तार कर दिया। जन्म जन्म तक साथ निभाने के वादा निभाने की जगह उसको प्रताड़ित करने लगा। पुलिस ने झुन्ना कुमार शाही को गिरफ्तार कर लिया है। हरका मानशाही गांव के अलका देवी की कहानी सुनकर आपकी रोंगटे खड़े हो जायेंगे। अलका ने दस साल पहले झुन्ना कुमार शाही के साथ सात फेरे ली थी। किंतु दहेज को लेकर अक्सर वह पति के निशाने पर था। उसको मायके से दहेज के दो लाख रूपये लाने का दबाब बनाया जाता था। मारपीट व प्रताड़ना का दौर जारी हो गया। दो बच्चो की मां अलका को छह वर्ष से खाना पीना व खर्चा देना पति ने बंद कर दिया। डरी सहमी अलका मायके मे रहने लगी। 25 जून को अलका फिर ससुराल आ गयी। पति ने नशे मे धुत होकर उसकी पीटाइ कर दी। चेतावनी भरे लहजे मे कहा कि तुम दो लाख रूपये क्यो नही लायी। पहले भी पति नशे मे धुत होकर कई बार उसकी पीटाइ कर चुका था। मंगलवार की दोपहर डेढ बजे मे भी उसकी बेरहमी से पीटाइ की गयी। उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था। कई जगह जख्मी कर दिया गया। उसको जबरन छत पर ले जाया गया। उसकी हत्या के नियत से छत से धक्का देकर गिराने का प्रयास किया गया। वह चिखने चिल्लाने लगी.आसपास से लोग जुट गये। गांव वालो ने उसे घेर लिया। पुलिस को सुचना दी गयी। पुलिस के पहुचते ही गांव वालो ने उसे हवाले कर दिया। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए झुन्ना कुमार शाही को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इंस्पेक्टर सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि अलका देवी के ब्यान पर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जख्मी महिला का इलाज मीनापुर सीएचसी मे चल रहा है। वह प्रतिदिन शराब पीकर हंगामा करता था। ग्रामीणो की माने तो पुलिस ने उसके घर से शराब की खाली बोतल बरामद की है।
This post was published on जून 28, 2017 10:39
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More