Home Crime मीनापुर थाना के सामने मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय

मीनापुर थाना के सामने मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय

​गुजरने वाले राहगीरो पर शामत, पहले भी हो चुकी है कई घटना

झपट्टामार गिरोह सक्रिय, मोबाइल छिन कर भागा

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। थाने के आसपास भी लोग सुरक्षित नही है। गुजरने वाले राहगीरो से झपट्टामार गिरोह मोबाइल छिन कर भाग रहा है। क्षेत्र के लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे जब थाने के गेट पर ही इस तरह की घटना घट रही है। मानिकपुर गांव के मुकेश ठाकुर का मुस्तफागंज बाजार पर प्रिया सैलून है। वह सोमवार की रात नौ बजे दुकान बंद कर घर जा रहा था। एसबीआई के ब्रांच के सामने उसके मोबाइल पर बड़ी बहन का फोन आया। वह साइकिल पर बात करते हुए आगे बढता गया। मीनापुर थाना के गेट के सामने प्लसर बाइक पर सवार तीन बदमाशो ने उसे घेर लिया। उसके हाथ से जबरन मोबाइल छिन लिया। मुजफ्फरपुर की दिशा मे भाग गया। बाइक चालक का मुंह बंधा था। वह झपट्टामार कर भाग गया। मुकेश के चिल्लाने पर भी वह भागने मे सफल रहा। मुकेश ने घटना की लिखित शिकायत मीनापुर थाने से की है। मीनापुर थाने के समीप यह नयी घटना नही है। थाना से कुछ ही दूरी पर मस्जिद के समीप दुर्गा पूजा के सप्तमी के रोज मुकेश ठाकुर से पूर्व मे भी मोबाइल छिन लिया गया था। इसके बाद मानिकपुर गांव के मो अफरोज का मोबाइल छिन लिया। एक माह पूर्व उमा ठाकुर का मोबाइल छिन लिया गया। इस सम्बध मे पुलिस इंस्पेक्टर सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि उन्हे घटना की जानकारी नही है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version