मुजफ्फरपुर। रामश्रृंगार सहनी को अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने व पुलिस की लापरवाही से तंग आकर निषाद समाज के लोगो में आक्रोश है। सन ऑफ़ मल्लाह मुकेश सहनी के नेतृत्व में लोगों ने NH 57 को तीन घंटे तक जाम करके, अपने इसी आक्रोश का इजहार किया है। बाद में प्रशासन द्वारा कारवाई का आश्वासन मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।
विदित हो कि बीते शाम सात बजे श्री सहनी जब अपने एक सहयोगी डीलर महेंद्र पासवान के साथ बोचहां पुरानी बाजार से सब्जी लेकर आ रहे थे, घर से मात्र पचास मीटर की दूरी पर घात लगाए अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दिया। आनन फानन में बैरिया स्थित माँ जानकी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक का भाई रामश्रेष्ठ सहनी चिल्ला चिल्ला कर अपराधी का नाम लगातार बोल रहे थे। बाद में लिखित रूप में भी दिया गया। बावजूद इसके वहां पर मौजूद डीएसपी अपने दलबल के साथ मूक दर्शक बने रहे और प्रशासन के द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए दबाव बनाया जाता रहा। पुलिस कप्तान को सूचना देने के बाद भी अपने आवास से अस्पताल तक आने में चार घंटे का समय लग गया। वहां मौजूद निषाद विकास संघ के जिलाध्यक्ष विरेंद्र सहनी ने अपने समर्थकों के साथ अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधिकारी से गुहार लगा रहे थे। मुकेश सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर ससमय अपराधियों को पकड़ा नही गया तो निषाद विकास संघ आंदोलन करेगा।
This post was last modified on फ़रवरी 14, 2020 3:35 अपराह्न IST 15:35
आज के समय में weight gain एक आम समस्या बन चुकी है। बदलती lifestyle और… Read More
प्रयागराज इन दिनों बॉलीवुड की हलचल का गवाह बना हुआ है। अभिनेता Ayushman Khurrana, Sara… Read More
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश भाई खेमजी का अयोध्या कनेक्शन… Read More
भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। भारतीय वायुसेना… Read More
विश्वामित्र सेना के संरक्षण में संचालित श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम आज सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए नेताओं के साथ हुई एक खास चाय मीटिंग में विपक्ष… Read More