Crime

हथौड़ी में मुंशी की पीटपीटकर हत्या

मछली कारोबारी के हत्या से भड़का चिंगारी

मुजफ्फरपुर। हथौड़ी थाना पितौझियां गांव के एक चिमनी पर गुस्साए लोगो ने धावा बोल कर नरमा गांव के रहने वाले मुशी पंकज सिंह की जम कर पिटाई कर दी और उसे जलते पुआल पर फेक दिया। जिससे मुंशी की मौत हो गई। दरअसल, पितौझियां के एक मछली व्यवसायी गुदरी सहनी की हत्या के बाद आरोपित के चिमनी पर धावा बोला था। मुंशी के हत्या से गुस्साए नरमा के लोगो ने ने नरमा चौक को जाम कर प्रदर्शन शुरु कर दिया और हत्या आरोपितो के गिरफ़तारी की मांग करने लगे।

बतातें चलें कि हथौड़ी थाना के पितौझियां में अपराधियों ने घर से बुलाकर दरवाजे पर मछली व्यवसायी गुदरी सहनी की गोली मार हत्या कर दी। उन्हें सीने में तीन गोली मारी गई। वारदात को अंजाम देकर हत्यारे कार से फरार हो गए। भड़के ग्रामीणों ने पितौझियां में एनएच-77 को जाम कर बवाल किया। इस बीच, गुस्साई भीड़ ने भदई गांव के चिमनी कारोबारी सतीश सिंह की चिमनी पर हमला बोल दिया। मृतक की पत्नी ने थाने में आवेदन दिया है। मामला भूमि विवाद से जुड़ा है। ग्रामीणों का आरोप था कि सतीश सिंह व उसके साथियों ने ही मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। भीड़ ने कारोबारी की कार में तोड़फोड़ की और तीन ट्रैक्टर में आग लगा दी। विरोध करने पर मुंशी पंकज सिंह के साथ मारपीट करते हुए पुआल की ढेर में आग लगाकर फेंक दिया था। जिसके बाद पुलिस ने रात में चिमनी के कर्मचारियों पंकज सिंह का शव झाड़ियों से बरामद कर लिया है।

This post was published on नवम्बर 27, 2017 17:34

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

सम्राट अशोक के जीवन का टर्निंग पॉइंट: जीत से बदलाव तक की पूरी कहानी

सम्राट अशोक की कलिंग विजय के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। एक… Read More

अक्टूबर 16, 2024
  • Videos

बिन्दुसार ने चाणक्य को क्यों निकाला : मौर्यवंश का दूसरा एपीसोड

KKN लाइव के इस विशेष सेगमेंट में, कौशलेन्द्र झा मौर्यवंश के दूसरे शासक बिन्दुसार की… Read More

अक्टूबर 9, 2024
  • Videos

कैसे शुरू हुआ मौर्यवंश का इतिहास? चाणक्य ने क्यों बदल दी भारत की राजनीति?

322 ईसा पूर्व का काल जब मगध का राजा धनानंद भोग-विलास में लिप्त था और… Read More

अक्टूबर 2, 2024
  • Videos

क्या सांप और नाग एक ही हैं? जानिए नागवंश का असली इतिहास

नाग और सांप में फर्क जानने का समय आ गया है! हममें से अधिकांश लोग… Read More

सितम्बर 25, 2024
  • Videos

क्या आप जानते हैं? नंदवंश के शासक नाई समाज से थे…

नंदवंश के शासकों ने प्राचीन भारत के इतिहास में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया। इस एपिसोड… Read More

सितम्बर 18, 2024
  • Politics

उत्तर प्रदेश की नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला: नाकामियों पर पर्दा डालने का प्रयास या सूचना प्रसार का साधन?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी ने… Read More

अगस्त 29, 2024