शनिवार, फ़रवरी 21, 2026 4:22 अपराह्न IST
होमCrimeमीनापुर विधायक के भांजे व पंपकर्मी को बदमाशो ने मारी गोली

मीनापुर विधायक के भांजे व पंपकर्मी को बदमाशो ने मारी गोली

Published on

मीनापुर विधायक के पंप पर गोलीबारी की जांच शुरू

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना अन्तर्गत एनएच 77 पर मुकसुदपुर के पास राजद विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव के पेट्रोल पंप पर तेल भरने को लेकर विवाद में बदमाशों ने पेट्रौल पंप के दो कर्मियों को गोली मारी थी।

दोनों का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है। सोमवार को डॉक्टरों ने दोनों के शरीर से गोली निकाल दी है। एक की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।
विधायक के भांजे पवन कुमार के पैर में गोली लगी थी। वह सीतामढ़ी जिला के बथनाहां थाना के खैरवां गांव का रहने वाला है। जबकि, दूसरा अर्जुन कुमार मीनापुर थाना के मुकसुदपुर गांव का रहने वाला है। अर्जुन के सीने में गोली लगी थी। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस अशोक मिश्रा ने बताया कि बदमाशों की शिनाख्त के लिए पुलिस ने रुन्नीसैदपुर के टोल प्लजा पर लगे सीसीटीवी को खंगाला है। हालांकि, अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस जख्मी का बयान आने का इंतजार कर रही है। मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है।
विधायक ने लूट की घटना से किया इनकार
विधायक मुन्ना यादव ने बताया कि रविवार की रात करीब एक बजे दो बाइक से चार लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचे। सो रहे कर्मचारियों को जगा कर पेट्रोल भरने को कहने लगे। पंप के कर्मियों ने पेट्रोल भरने से पहले रुपये जमा करने को कहा। इस पर बाइक सवार बदमाश भड़क गए और एक बाइक पर पीछे में बैठा एक बदमाश पिस्टल निकाल कर दो राउंड फायर कर दिया। इसमें एक गोली पवन के पैर में और दूसरी गोली अर्जुन के सीने में लगी। इसके बाद चारों बदमाश वहां से भाग निकले। विधायक ने बताया कि जख्मी पवन उनका चचेरा भांजा है और दूसरा अर्जुन उनके पड़ोस के गांव का रहने वाला है। विधायक ने लूटपाट की घटना से इनकार किया है।
तीन साल पहले भी हुई थी लूट
विधायक के इस पेट्रोल पंप पर 28 मई 2015 को लूट की घटना हो चुकी है। उस रात अपराधियों ने 45 मिनट के भीतर एनएच 77 के तीन पेट्रोल पंप को निशाना बनाया था। इसमें मुकसुदपुर स्थित विधायक का भी पेट्रोल पंप शामिल था। उस वक्त भी दो बाइक से आए चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। पेट्रोल पंप के कर्मी राकेश कुमार ने मीनापुर थाना में दो बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों पर एफआईआर दर्ज करायी थी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

More like this

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

गया में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

बिहार के Gaya शहर में एक निजी क्लिनिक में मरीज की मौत के बाद...

झोलाछाप डॉक्टर ने यू-ट्यूब वीडियो देखकर किया ऑपरेशन गर्भवती महिला की मौत

Bhagalpur जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक...

बिहार के कई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बिहार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राज्य के चार प्रमुख...

सीतामढ़ी में बाइक सवार बदमाशों ने रामबाबू राय को गोलियों से भूना

बिहार में Crime और Law and Order को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल...

मोतिहारी में ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटी कैंची से हुई महिला की मौत

बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया यह मामला न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि...

मुजफ्फरपुर में दारोगा की रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल, प्रशासन में हड़कंप

बिहार में सुशासन और 'जीरो टॉलरेंस' के दावों के बीच मुजफ्फरपुर जिले से एक...