होमCrimeअनसुलझी पहेली बना महेश्वर हत्याकांड

अनसुलझी पहेली बना महेश्वर हत्याकांड

Published on

जारी है पुलिस की पूछताछ

KKN लाइव न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत तालिमपुर गांव के महेश्वर सहनी की हत्याकांड पुलिस के लिए अबूझ पहेली बन चुकी है। छठे रोज मंगलवार को भी हत्या के कारणो का खुलाशा नहीं हो सका। हालांकि, पुलिस ने मंगलवार को तलिमपुर के उपेन्द्र महतो को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दिया है। इससे पहले पुरैनिया के हरीफ मांझी, सकल सहनी और झिटकहियां गांव के उदय सिंह उर्फ भान सिंह से भी पुलिस लगातार पूछताछ करने के बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। मीनापुर के थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि हत्या के कारणो का खुलाशा होना अभी बाकी है।

पांच रोज के बाद नदी में मिला था शव

स्मरण रहें कि तालिमपुर का महेश्वर सहनी 25 दिसम्बर की शाम से लापता था और पांच रोज बाद सोमवार को पुरैनिया गांव के समीप बागमती की पुरानीधार में उसका शव मिला था। इससे पहले 26 तारीख को ही पुरैनिया चौर से उसका वस्त्र आदि बरामद हो चुका था। इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से दो रोज मामले की छानबीन की। किंतु, पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा। अलबत्ता, पुलिस ने शक के बिना पर तीन लोगो को हिरासत में जरुर लिया। हिरासत में लेकर जिन लोगो से पूछताछ की गई, उनमें पुरैनिया सकल सहनी, हरीफ मांझी और झिटकियां गांव के उदय सिंह उर्फ भान सिंह शामिल है। बतातें चलें कि स्वान दस्ता ने भान सिंह के झोपड़ीनुमा डेरा से महेश्वर के लूंगी की खोज की थी और इसके बाद ही पुलिस ने भान सिंह को हिरासत में ले लिया।

पटना जाने के लिए घर से निकला था महेश्वर

मृतक महेश्वर की पत्नी गीता देवी ने पुलिस को जो बयान दिया है, उसमें भी हत्या के कारणो का जिक्र नहीं है। ऐसे में यह बड़ा सवाल बन चुका है कि आखिरकार महेश्वर की हत्या किन कारणो से की गई? इस बीच गीता ने पुलिस को बताया है कि उसका पति महेश्वर सहनी जूता, मोजा, टाउजर और अन्य गर्म कपड़ा पहन कर घर से निकला था। उसने अपनी पत्नी को बताया था कि वह पुरैनिया के हरिफ मांझी से मिलने के बाद पटना चला जायेगा। इधर, पुरैनिया के हरीफ मांझी की पत्नी बबिता देवी ने बताया कि रामअशीष मांझी के साथ महेश्वर सहनी बुधवार की शाम आया था। थोड़ी देर बाद ही रामअशीष और महेश्वर के साथ हनीफ भी घर से निकल गया। गीता ने पुलिस को बताया कि घटना के एक रोज बाद गुरुवार को पूछने पर हरीफ मांझी ने बताया कि वह बुधवार की देर शाम को पुरैनिया के भानू सिंह के डेरा के समीप महेश्वर को छोड़ कर अपने घर लौट गया था। गौरकरने वाली बात ये है कि गुरुवार की सुबह उसी पुरैनिया चौर से महेश्वर का वस्त्र मिला था और पांच रोज बाद सोमवार को पुरैनिया के समीप ही बागमती की पुरानीधार से उसका शव मिला। किंतु, हत्या की गुथ्थी अभी भी अनसुलझी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर का किसान फसल बेचकर कितना कमाता है? खेत से बाजार तक पूरा हिसाब

मीनापुर में धान की फसल जब खेत में लहलहाती है, तो दूर से वह...

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

More like this

मीनापुर का किसान फसल बेचकर कितना कमाता है? खेत से बाजार तक पूरा हिसाब

मीनापुर में धान की फसल जब खेत में लहलहाती है, तो दूर से वह...

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

मीनापुर की क्रांति गाथा: इतिहास के हाशिये से उठती एक पूरी पीढ़ी की आवाज

मीनापुर की क्रांति गाथा पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा लेखक : कौशलेन्द्र झा KKN पुस्तक समीक्षा। इतिहास...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच और अभियोजन पर उठाए सवाल

आठ साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत का फैसला KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...