Crime

सिवाईपट्टी में ग्राहक सेवा केन्द्र के प्रतिनिधि को लूटा

मुजफ्फरपुर। सिवाईपट्टी थाना के बनघारा टेंगरारी सड़क पर शंकर चौक के समीप दो बाइक सवार चार बदमाशो ने पिस्तौल के बल पर ग्राहक सेवा केन्द्र के प्रतिनिधि अम्बेदकर कुमार से 2.6 लाख रुपये, मोबाइल, हेमलेट और बाइक का चाभी लूट लिया है। लूट का बिरोध करने पर बदमाशो ने श्री कुमार को पिस्तौल के बट से मारकर जख्मी कर दिया।

घटना गुरुवार देर शाम की है। लूट के शिकार हुए प्रतिनिधि ने सिवाईपट्टी पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी है। थाना अध्यक्ष औरंगजेब आलम ने बताया कि लूटेरा के हुलिया के आधार पर पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी है। शीघ्र ही मामले का खुलाशा हो जायेगा।
इससे पहले अम्बेदकर कुमार ने बताया कि वे पिछले दो वर्षो से नेकनामा गांव में भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केन्द्र चलाते है। इसी सिलसिले में आज शाम वे मुस्तफागंज के भारतीय स्टेट बैंक के शाखा से 2 लाख 2 हजार 300 रुपये की निकासी करके बाइक से अपने गांव नेकनामा लौट रहें थे। बाकी रुपये पहले से उनके पास था। बताया जा रहा है कि पीछे से दो बाइक सवार चार बदमाशो ने उनको ऑवरटेक करके पिस्तौल के बल पर रोका और कनपटी में पिस्तौल सटा कर रुपये लूट कर भागने में सफल हो गये। गौरतलब है कि बदमाशो ने अम्बेदकर का बाइक नही लूटा है।

This post was published on फ़रवरी 22, 2018 22:28

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

सम्राट अशोक के जीवन का टर्निंग पॉइंट: जीत से बदलाव तक की पूरी कहानी

सम्राट अशोक की कलिंग विजय के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। एक… Read More

अक्टूबर 16, 2024
  • Videos

बिन्दुसार ने चाणक्य को क्यों निकाला : मौर्यवंश का दूसरा एपीसोड

KKN लाइव के इस विशेष सेगमेंट में, कौशलेन्द्र झा मौर्यवंश के दूसरे शासक बिन्दुसार की… Read More

अक्टूबर 9, 2024
  • Videos

कैसे शुरू हुआ मौर्यवंश का इतिहास? चाणक्य ने क्यों बदल दी भारत की राजनीति?

322 ईसा पूर्व का काल जब मगध का राजा धनानंद भोग-विलास में लिप्त था और… Read More

अक्टूबर 2, 2024
  • Videos

क्या सांप और नाग एक ही हैं? जानिए नागवंश का असली इतिहास

नाग और सांप में फर्क जानने का समय आ गया है! हममें से अधिकांश लोग… Read More

सितम्बर 25, 2024
  • Videos

क्या आप जानते हैं? नंदवंश के शासक नाई समाज से थे…

नंदवंश के शासकों ने प्राचीन भारत के इतिहास में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया। इस एपिसोड… Read More

सितम्बर 18, 2024
  • Politics

उत्तर प्रदेश की नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला: नाकामियों पर पर्दा डालने का प्रयास या सूचना प्रसार का साधन?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी ने… Read More

अगस्त 29, 2024