शनिवार, फ़रवरी 21, 2026 2:46 अपराह्न IST
होमCrimeजमीन विवाद में टेंट कारोबारी को मारी गोली

जमीन विवाद में टेंट कारोबारी को मारी गोली

Published on

KKN Live का न्यूज एप प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकतें हैं। इस न्यूज एप पर आपको एक साथ सभी खबरो का अपडेट मिल जायेगा।

मुजफ्फरपुर। सिवाईपट्टी थाना के बनघारा में टेंट कारोबारी सिरचन भगत की हत्या करीब 1.12 कट्ठठा जमीन के लिए हुई। गांव के ही एक कमीशन एजेंट उसपर जमीन बेचने व कमीशन देने को लेकर दबाव बना रहे थे। लेकिन, कमीशन एजेंट के माध्यम से उक्त जमीन को बेचने से उसकी पत्नी ने रोक दिया था। इस संबंध में सिरचन के पिता दशई भगत ने शनिवार की शाम एफआईआर दर्ज कराई है।

सिवाईपट्टी के थाना अध्यक्ष औरंगजेब आलम ने बताया कि दर्ज एफआईआर में बनघारा के हितलाल भगत, जीतलाल भगत व राजकिशोर भगत को आरोपित बनाया गया है। पुलिस राजकिशोर भगत की मां को हिरातस में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं तीनों आरोपित घर छोड़कर शुक्रवार रात से ही फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। लेकिन, अबतक पुलिस को उनका सुराग नहीं मिल सका है।
डीएसपी ने शुरू की जांच
डीएसपी पूर्वी गौरव पांडेय ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। इसक्रम में पुलिस को घटनास्थल से खोखा तो नहीं मिला। लेकिन, मौके पर खून के धब्बा मिला है। पुलिस ने खून लगे कपड़ा को जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि इसका फॉरेंसिक लैब में जांच कराया जाएगा। डीएसपी ने आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष टीम का भी गठन किया है।
मृतक की पत्नी ने खोला राज
सिरचन की पत्नी अनिता ने पुलिस को बताया कि शिवहर सड़क किनारे उसकी एक जमीन है। जिसका 1.12 कट्ठटा रकवा है। सिरचन कारोबार बढ़ाने के लिए उसे बेचना चाहता था। ग्रामीण हितलाल भगत जमीन का एक ग्राहक भी तलाश करके लाया था। दस लाख रुपये में सौदा भी हुआ था। इसके बदले हितलाल सिरचन से कमीशन मांग रहें थे। वहीं, अनिता ने सिरचन को हितलाल के द्वारा लाए गए ग्राहक से जमीन बेचने से रोक दिया। इसे लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। पूर्व में हितलाल के पास सिरचन का मोटी रकम भी बकाया था।
सिरचन ने खरीदा बोलेरो व पिकअप
सिरचन बीते चार साल से नऊरा स्थित अपने ससुराल में परिवार के साथ रहता था। वहीं रहकर टेंट का कारोबार कर रहा था। इसके विस्तार के लिए बनघारा स्थित अपनी पैतृक संपत्ति को बेचना चाहता था। शुक्रवार को बनघारा के महादेव भगत के पुत्री की विवाह में सिरचन टेंट का काम करने के लिए बनघारा आया हुआ था।
हीतलाल के बुलाबे पर गया था सिरचन
मृतक की मां जानकी देवी ने बताया कि शुक्रवार की शाम को सिरचन अपने दरबाजे पर बैठा हुआ था। तभी हितलाल चादर ओढ़ कर आया व उसे अपने साथ ले गया। घटना के बाद हितलाल अपने एक साथी राजकिशोर भगत के साथ उसे इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले गया था। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों ने मिल कर सिरचन के शव को उसके दरबाजे पर फेंक कर बाइक से भाग निकला।
मृतक के परिजन के लिए विधायक ने मांगा मुआवजा
सिवाईपट्टी थाना के बनघारा गांव पहुंच करव विधायक मुन्ना यादव ने सिरचन भगत के परिजनो को ढ़ाढस बंधाया और इस हत्याकांड की कड़ी शब्दो में निंदा करते हुए सिवाईपट्टी पुलिस से इसके लिए दोषी लोगो को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। बाद में विधायक श्री यादव ने मीडिया के माध्यम से सरकार से मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

More like this

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

गया में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

बिहार के Gaya शहर में एक निजी क्लिनिक में मरीज की मौत के बाद...

झोलाछाप डॉक्टर ने यू-ट्यूब वीडियो देखकर किया ऑपरेशन गर्भवती महिला की मौत

Bhagalpur जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक...

बिहार के कई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बिहार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राज्य के चार प्रमुख...

सीतामढ़ी में बाइक सवार बदमाशों ने रामबाबू राय को गोलियों से भूना

बिहार में Crime और Law and Order को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल...

मोतिहारी में ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटी कैंची से हुई महिला की मौत

बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया यह मामला न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि...

मुजफ्फरपुर में दारोगा की रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल, प्रशासन में हड़कंप

बिहार में सुशासन और 'जीरो टॉलरेंस' के दावों के बीच मुजफ्फरपुर जिले से एक...