जमुई। बरहट के बरमसिया व कुमरतरी के जंगलों में रविवार सुबह नक्सलियों और सीआरपीएफ के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए। पुलिस ने दोनों के पास से हथियार बरामद किये हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान फिलहाल पुलिस नहीं कर पाई है, लेकिन पुलिस का मानना है कि दोनों नेपाल या छतीसगढ़ के रहने वाले हो सकते हैं। पुलिस को बरहट के बरमसिया व गुरमाहा के जंगलों में काफी संख्या में नक्सलियों के जमावड़े की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सीआरपीएफ 131 के कमांडेंट राकेश कुमार, कोबरा 207 व एसएसबी के जवानों ने आपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुरे जंगल को तीन तरफ से घेर लिया। इसके बाद जंगलों में पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें दो नक्सली ढेर हो गए। कई नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है। नक्सलियों के पास से पुलिस का दो राइफल, 150 गोली, नक्सली साहित्य, एक हैंड ग्रेनेड, डेटोनेटर, चार्जर, लाइट, सेलोटेप, दवा, कपड़े सहित कुछ नगद भी मिले है।
This post was published on जून 18, 2017 20:10
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More
आजादी के बाद भारत की राजनीति गरीब और गरीबी के इर्द- गिर्द घूमती रही है।… Read More